Free Scooty Yojana के तहत अब महिलाओं को मिलेगी फ्री में स्कूटी

Free Scooty Yojana, Free Scooty Yojana 2023 , free housing yojana, free scooty, Benefit of free scooty, pm Kisan Yojana, kisan yojana , pm yojana , Free Scooty Guarantee Card, Free Scooty Guarantee Card, Free Mobile Yojana 2023, rajasthan Free Scooty yojana 2023,

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Free Scooty Yojana 2023 : महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार नई-नई योजनाओं की घोषणा कर रही है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य सरकारें महिलाओं के लिए नित नई-नई योजनाएं लेकर आ रही हैं। इन दिनों राजस्थान में महिलाओं को फ्री मोबाइल (free mobile) का वितरण किया जा रहा है तो उधर मध्यप्रदेश में महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के तहत फ्री आवास योजना (free housing yojana) का लाभ प्रदान करने की घोषणा की गई है। और अब महिलाओं को फ्री स्कूटी (free scooty) दिए जाने की योजना तैयार की जा रही है। इस योजना के तहत शुरुआती तौर पर 26 सितंबर को कुछ महिलाओं को स्कूटी का वितरण किया जाएगा। Free Scooty Yojana 2023 सरकार का महिलाओं को स्कूटी दिए जाने के पीछे मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार स्थल पर आने-जाने के लिए स्वयं का साधन मुहैया कराना है ताकि वे बेहतर तरीके से अपने रोजगार में आगे बढ़ सकें। बता दें कि राज्य में ढाई करोड़ से ज्यादा महिला मतदाता है जिनको अपने पक्ष में करने के लिए राज्य सरकार ऐडी-चोटी का जोर लगा रही है और लगातार महिलाओं के लिए लाभकारी व कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने महिलाओं को फ्री में स्कूटी (free scooty) वितरित किए जाने का निर्णय लिया है।

Free Scooty Yojana 2023: Mukhymantri Free Scooty Vitran Yojana 2023 Free Scooty - News Nation

क्या है फ्री स्कूटी योजना

राज्य सरकार की ओर से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए यह योजना बनाई गई है। इस योजना का लाभ शुरुआती तौर पर उन महिलाओं को दिया जाएगा जो स्वयं सहायता समूह से जुड़कर रोजगार कर रही हैं। ऐसे में इनको सरकार की ओर से फ्री स्कूटी का लाभ (Benefit of free scooty) प्रदान किया जाएगा। ताकि उनको अपने रोजगार को बढ़ाने के लिए एक जगह से दूसरे जगह पर आने-जाने में सहुलियत हो सकें। शुरुआती तौर  पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 1400 महिलाओं को फ्री स्कूटी का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

किन महिलाओं को मिलेगा फ्री स्कूटी योजना का

राज्य सरकार ने विद्यार्थियों के बाद अब महिलाओं को भी स्कूटी प्रदान करने का फैसला लिया है। योजना के शुरुआती चरण में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 1400 महिलाओं को फ्री स्कूटी का वितरण किया जाएगा। मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि वे अपनी लाड़ली बहनों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ेंगे ताकि वे रोजगार करके अपनी इनकम बढ़ा सकेंगी। बता दें कि प्रदेश सरकार महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के तहत हर माह 1000 रुपए की राशि प्रदान कर रही है। Free Scooty Yojana 2023 अक्टूबर से बहनों को 1250 रुपए मिलेंगे। इतना ही नहीं इसके बाद प्रत्‍येक वर्ष राशि बढ़ाई जाएगी और यह राशि 3,000 रुपए तक कर दी जाएगी। इसके अलावा महिलाओं को रोजगार भी प्रदान किया जाएगा। उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर हर माह उनकी आय 15,000 रुपए तक की जाएगी। इस दिशा में काम किया जा रहा है।

Free Scooty Yojana के तहत अब महिलाओं को मिलेगी फ्री में स्कूटी

फ्री स्कूटी के लिए कहां आयोजित होगा कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार फ्री स्कूटी वितरण का कार्यक्रम 26 सितंबर 2023 को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 1400 महिलाओं को स्कूटी का वितरण करेंगे। कार्यक्रम में भोपाल के आसपास के पांच जिलों के संकुल स्तरीय संगठनों को 50 स्कूटी राज्य स्तरीय सम्मेलन में वितरित की जाएंगी। शेष स्कूटियों का वितरण ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। जिन जिलों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को फ्री स्कूटी का वितरण का जाएगा उनमें सतना, बालाघाट, सागर, छिंदवाड़ा और शिवपुरी जिलों को शामिल किया गया है। इन जिलों के सीएलएफ को ऑनलाइन स्कूटी का वितरण किया जाएगा।

Mukhyamantri Balika Scooty Yojana 2023– फ्री स्कूटी मिलेगी मुख्‍यमंत्री बालिका स्‍कूटी योजना - Online Service

महिला हितग्राहियों को होगा चेक का वितरण

कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला हितग्राहियों को बैंक ऋण के चेक भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूह के करीब 50 हजार सदस्य हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री ने समत्व भवन में हुई बैठक में आयोजन की तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं। Free Scooty Yojana 2023 मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों से कई दीदियां लखपति बनी हैं। उन्होंने कहा कि लखपति दीदियों को अपने अनुभव लोगों को बताने तथा अपने आसपास की महिलाओं का मार्गदर्शन करने के लिए उचित मंच प्रदान करना जरूरी है। इससे अन्य महिलाओं को भी जीवन में कुछ करने और बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

फ्री स्कूटी मिलने से महिलाओं को क्या होगा लाभ

राज्य सरकार का मानना है कि फ्री स्कूटी मिलने से महिलाओं को एक जगह से दूसरी जगह पर जाने में कोई परेशानी नहीं आएगी। इससे वह बेहतर तरीके से अपने रोजगार को कर सकेगी और इसे आगे बढ़ा सकेंगी। अब उन्हें यहां-वहां जाने के लिए किसी साधन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उनके पास स्वयं का साधन स्कूटी उपलब्ध होगी जिससे वे आसानी से कहीं भी आ जा सकेंगी।

आने वाले समय में होगा और फ्री स्कूटियों का वितरण

फ्री स्कूटी योजना का लाभ केवल स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दिया जा रहा है और आने वाले समय में और भी फ्री स्कूटी का वितरण किया जाएगा। ऐसे में लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं की आय में बढ़ोतरी के लिए उन्हें स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाएगा ताकि वे नया काम शुरू करके पैसा कमा सकें। Free Scooty Yojana 2023 बता दें कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आचार, पपाड़, नमकीन, सोस, चटाई, दरी कई प्रकार की चीजें बनाकर उनका विक्रय करके काफी अच्छी इनकम कर रही हैं। ऐसे में जरूरतमंद महिलाओं को इस योजना से जोड़कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा।

Rajasthan Free Scooty Yojana: राजस्थान फ्री स्कूटी लेने के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन - Search Duniya

स्वयं सहायता समूह से जुड़ने पर कितनी मिलेगी आर्थिक सहायता

यदि आप स्वयं सहायता समूह से जुड़ती हैं तो आपको और अधिक सहायता प्रदान की जाएगी। अभी लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपए की सहायता दी जा रही है। 450 रुपए में सिलेंडर दिया जा रहा है, खाते में सब्सिडी दी जा रही है। फ्री आवास योजना (free housing scheme) के फॉर्म भी भरवाए जा रहे हैं। इसके अलावा यदि आप स्वयं सहायता समूह से जुड़ती हैं तो आपको और अधिक लाभ मिल सकेगा। बता दें कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य लाड़ली बहनों की आय 15000 रुपए मासिक करने का है।

आप कैसे उठा सकती हैं फ्री स्कूटी का लाभ

यदि आप भी समय-समय पर स्वयं सहायता समूह को दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाना चाहती है तो आपको स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं मिलकर कोई वस्तु बनाती है और इन सभी चीजों को बाजार में बेचा जाता है। इससे जो लाभ होती है वे आपस में सदस्यों में वितरित किया जाता है। इस तरह स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं रोजगार प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा और भी नए-नए अवसर स्वयं सहायता समूह को प्राप्त होंगे।

आप कैसे जुड़ सकती है स्वयं सहायता समूह से

यदि आप भी फ्री स्कूटी जैसी योजनाओं का लाभ लेना चाहती हैं तो आपको स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़ना होगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अधिक लाभ प्रदान किए जाएंगे। उनके लिए नए-नए अवसर आएंगे जिसका लाभ उन्हें मिलेगा। इससे उनकी आय में इजाफा होगा। यदि आप लाड़ली बहना योजना से जुड़ी हुई है तो आप आसानी से स्वयं सहायता समूह से जुड़ सकती हैं। इसके लिए लिए सभी ग्रामीण इलाकों में वार्ड सदस्य और ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन फॉर्म भेज दिए गए हैं। आप अपने गांव के वार्ड या फिर पंचायत कार्यालय में जाकर वहां से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। इसके बाद उसे भरकर पंचायत कार्यालय में जाकर जमा करवा सकती हैं। आपके द्वारा दिए गए आवेदन व दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद वार्ड सदस्य आपसे संपर्क करेंगे और आपका नाम स्वयं सहायता समूह में जोड़ दिया जाएगा। अब आप अपने इलाके के स्वयं सहायता समूह का जहां कार्यालय है वहां जाकर कार्य कर सकेंगी।

क्या है स्वयं सहायता समूह

स्वयं सहायता समूह (self help group) महिलाओं का एक ऐसा संगठन है जिससे जुड़कर महिलाएं अपनी इनकम बढ़ा सकती हैं। इसके तहत महिलाएं आपस में मिलकर चीजों का निर्माण करती हैं। इसके बाद उन्हें एक विशेष मार्केटिंग स्थान दिया जाता है। वहां वे अपने द्वारा बनाए प्रोडेक्ट यानी चीजों को बेच सकती हैं। इस तरह महिलाएं मिलकर विभिन्न चीजों को बनाकर बाजार में बेचकर पैसे कमा सकती हैं और स्वयं सहायता समूह को आगे बढ़ा सकती हैं।

”सरकारी योजनाओं” से संबंधित जानकारी के लिए हमारे पेज betultalks.com को फॉलों व शेयर जरूर करें –

PM Awas Yojana के तहत इन महिलाओं को नहीं मिलेगा फ्री में मकान, पढ़े पूरी खबर

Ladli Behna Yojana : खुशखबरी; अब अविवाहित लड़कियों को भी मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button