MP Gold Rate :- जाने आज मध्य प्रदेश में क्या हैं, सोने चांदी के दाम…

Madhya Pradesh Gold Price Today, gold silver price in madhya pradesh, Gold Price Today, latest gold silver price, sone ka bhav, chandi ke rate, gold silver rate in madhya pradesh, gold rate in mp, gold rate in bhopal, sone ke aaj ke bhav,

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

MP Gold Rate:- अगर आप भी आज सर्राफा बाजार जाकर सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले ये जरूरी खबर पढ़ लें। बैंकबाजार.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज यानी शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. गुरुवार को बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में भी गिरावट आई। तो जानिए आज भोपाल में क्या है 22 और 24 कैरेट सोने के दाम. साथ ही चांदी कितने रुपये प्रति किलो बिकेगी?

सोने की कीमत स्थिर
भोपाल में आज सोने के दाम स्थिर हैं. गुरुवार को सोने की कीमत में करीब 370 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 58,200 रुपये हो गई. आज शुक्रवार को भी 24 कैरेट सोना इसी रेट पर मिलेगा. वहीं, 22 कैरेट सोने की बात करें तो 22 कैरेट सोने की कीमत 55,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

चांदी की कीमतें भी स्थिर
15 सितंबर को चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ. आज चांदी 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर मिलेगी. इससे पहले गुरुवार को चांदी में 1000 रुपये की गिरावट आई थी।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें
सोने की शुद्धता की पहचान के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क्स दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण की शुद्धता 99.9, 23 कैरेट की 95.8, 22 कैरेट की 91.6, 21 कैरेट की 87.5 और 18 कैरेट की 75.0 ग्राम लिखी होती है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट 24 से अधिक नहीं होता है और कैरेट जितना अधिक होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।

जानिए 22 और 24 कैरेट सोने के बीच अंतर
24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट सोना लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी, जस्ता मिलाकर आभूषण तैयार किए जाते हैं, जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है। आपको बता दें कि 24 कैरेट सोने से आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

Motorola का यह नया स्मार्टफोन पानी में भी खींचेगा लोगों की फोटो, 50MPकैमरे के साथ में मिलते हैं यह फीचर्स

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button