Oppo Reno 9 Pro जल्द होगा लॉन्च; कंपनी ने की तारीख कन्फर्म, जानें धांसू फीचर्स के बारे में..

Oppo Reno 9 Pro Price : कुछ ही दिनों में Oppo Reno 9 सीरीज मार्केट में एंट्री करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन सुर्खियों में बना हुआ है। अब तक इसकी कई जानकारियां भी लीक हो चुकी हैं। लेकिन अब इंतजार खत्म हो गया है. कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। लॉन्च की तारीख भी कंफर्म हो गई है। इस स्मार्टफोन को चीन में 24 नवंबर 2022 को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में तीन मॉडल देखने को मिलेंगे जिनमें Oppo Reno 9, Oppo Reno 9 और Oppo Reno 9 Pro Plus शामिल हैं। तीनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स का भी खुलासा हो गया है। ओप्पो रेनो 9 रोज़ गोल्ड कलर, ओप्पो रेनो 9 प्रो सिमरी गोल्ड कलर और ओप्पो रेनो 9 प्रो प्लस ग्रीन कलर में उपलब्ध हो सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से-

ओप्पो रेनो 9
Oppo Reno 9 स्नैपड्रैगन 778G से लैस है, जो यूजर्स को स्मूथ एक्सपीरियंस दे सकता है। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ एक 2 मेगापिक्सल का शूटर शामिल है। वहीं, इस मॉडल में 67W फास्ट चार्जिंग की सुविधा के साथ 4700mAh की बैटरी मिल सकती है।

ओप्पो रेनो 9 प्रो
Oppo Reno 9 Pro में MediaTek Dimensity 8100 Max SoC का इस्तेमाल हुआ है। इस मॉडल में 50 मेगापिक्सल के Sony IMX890 प्राइमरी शूटर के साथ एक 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस मिल सकता है। इस मॉडल में 67W फास्ट चार्जिंग की सुविधा के साथ 4500mAh की बैटरी मिल सकती है।

ओप्पो रेनो 9 प्रो प्लस
Oppo Reno 9 Pro Plus को Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह इस सीरीज का टॉप मॉडल है। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। साथ ही स्मार्टफोन में 80 वॉट फास्ट चार्जिंग की सुविधा के साथ 4700mAh की बैटरी मिल सकती है।
Source: Internet