Virat Kohli और Anushka Sharma के बेटे का नाम ‘अकाय’; जानिए इसका अर्थ और महत्व
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान Virat Kohli दूसरी बार पिता बने हैं। विराट की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस Anushka Sharma ने बेटे को जन्म दिया है।
Anushka Sharma-Virat Kohli :- दोनों सेलिब्रिटीज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये यह खुशखबरी दुनिया से शेयर की। विराट-अनुष्का ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस समय अपनी निजता का सम्मान करने का आग्रह किया है।
- ALSO READ : 40Kmpl माइलेज के साथ Alto की खटिया खड़ी करने आई Maruti Swift , प्रीमियम फीचर्स में सबकी बाप
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने पुत्र को जन्म दिया, जिसका नाम अकाय रखा है। अकाय का अर्थ जिसका शरीर नहीं है।
आप्टे कोश के अनुसार, यह परम ब्रह्म का नाम है क्योंकि उनका कोई शरीर नहीं है। वहीं, शिव सहस्त्रनाम लिंग पुराण के अनुसार ‘अकाय’ भगवान शिव का भी एक नाम है।
Virat Kohli और Anushka Sharma के बेटे का नाम ‘अकाय’; जानिए इसका अर्थ और महत्व
Virat ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी।विराट ने एक पोस्ट में कहा, हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया। हम जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें।
- ALSO READ : Unlucky Plants: घर में ये 5 पौधे लगाने से बढ़ सकती हैं आपकी परेशानियां, करियर पर लगेगा ब्रेक
Virat की इस इंस्टा पोस्ट को 82 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। वहीं, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, फरहान अख्तर, नेहा धूपिया समेत कई क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों ने पुत्र के जन्म पर विराट-अनुष्का को बधाई दी।