MP Forest Guard Bharti: मध्य प्रदेश में वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, देखें पूरी डिटेल?

MP Forest Guard Bharti: मध्य प्रदेश में सरकारी विभागों में विभिन्न संवर्गों के रिक्त पदों को भरने के लिए शिवराज सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अब खाली पदों से 5 फीसदी भर्ती की कैप हटा दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश में तीन चरणों में करीब 70 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी। यानी युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। पटवारी भर्ती के बाद अब वन विभाग ने भर्ती निकाली है।

भर्ती विज्ञापन जल्द
वन विभाग की भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना और डेटशीट अभी जारी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि इस संबंध में विभाग की ओर से कार्रवाई पूरी होने के बाद जल्द ही कर्मचारी चयन बोर्ड अधिसूचना जारी कर सकता है. इसके बाद ही तारीखों, योग्यता, फीस, पाठ्यक्रम आदि के बारे में अधिक जानकारी मिल सकती है। फिलहाल कर्मचारी चयन बोर्ड ने एक नियम पुस्तिका जारी की है, जिसमें इन भर्तियों के संबंध में विवरण दिया गया है।
इन पदों पर भर्ती की जाएगी
वन विभाग में कुल 1926 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
- फारेस्ट गार्ड के 1772 पद भरे जाएंगे
- स्टेनो टाइपिस्ट के 37 पद भरे जाएंगे
- सहायक ग्रेड-3 के 87 पद भरे जाएंगे
कार्टोग्राफर के 30 पदों पर सीधी भर्ती होगी।
अलग-अलग पदों पर जिलेवार भर्ती की जाएगी
जिन जिलों में पद रिक्त हैं, उन्हें इस भर्ती में शामिल किया गया है। इसमें से वन रक्षकों के सर्वाधिक रिक्त पदों वाले जिलों में बैतूल, सागर, बालाघाट शामिल हैं।

- बैतूल में 191 पद रिक्त हैं
सागर में हैं 150 रिक्तियां। - बालाघाट में 147 पद खाली हैं
इन अन्य विभागों में भी होंगी भर्तियां
एएनएम-2,576
उप अभियंता – 2,189
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी – 1,852
पंचायत सचिव – 1,851
सहायक विकास अधिकारी – 1,063
स्टाफ नर्स – 1,723
पटवारी – 1,638
भर्ती तीन चरणों में की जाएगी
मध्यप्रदेश सरकार एक साल में करीब एक लाख पदों पर भर्ती के लिए तेजी से काम कर रही है। यह भर्ती तीन चरणों में की जाएगी। अब विभागों को नई व्यवस्था के अनुसार प्रस्ताव बनाकर राज्य लोक सेवा आयोग या कर्मचारी मंडल को भेजने को कहा है, ताकि भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो सके.