MP Board 5th-8th Result : इस हफ्ते में कभी भी जारी हो सकता है 5वीं और 8वीं का रिजल्ट, ऐसे करे चेक

MP Board 5th-8th Result :- मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। ताजा अपडेट के मुताबिक दोनों कक्षाओं के नतीजे इस हफ्ते कभी भी जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की अंतिम तारीख को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर इसे चेक कर सकेंगे। (MP) छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।

MP Board 10th Result 2019: 144 Students In Top 10 Spots in Madhya Pradesh  Board Class 10 Result check MPSEB result - MP Board 10th Result 2019: एमपी  बोर्ड 10वीं टॉप 10 में 144 स्टूडेंट्स शामिल, Education News - Hindustan

MP Board 5th-8th Result : कम अंक आने पर छात्र अपनी कॉपी दोबारा चेक करा सकते हैं।

राहत की खबर यह है कि इस परीक्षा में बोर्ड द्वारा किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा. यदि छात्र किसी विषय में उत्तीर्ण नहीं हो पाता है तो आप सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं। यदि छात्र अपने परिणामों से असंतुष्ट है या मूल्यांकन प्रक्रिया में त्रुटियों का संदेह है, तो वह पुनर्मूल्यांकन करवा सकता है। इसके लिए मध्य प्रदेश बोर्ड पुनर्मूल्यांकन का विकल्प प्रदान करता है। पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया छात्रों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करके विशिष्ट विषयों के लिए अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध करने की अनुमति देती है।

MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं एवं 8वीं कक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह  हो सकता है जारी, 10th-12th रिजल्ट इन डेट्स में - MP Board Result 2024  Madhya Pradesh Board

यह भी पढ़े : YouTube से हर महीने होगी अच्‍छी कमाई, जानिए क्या हैं नियम

MP Board 5th-8th Result : मार्च में 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षाएं हुई थीं

  • गौरतलब है कि इस साल कक्षा 5 की वार्षिक परीक्षाएं 6 से 13 मार्च तक और कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाएं 6 से 14 मार्च 2024 तक आयोजित की गईं थीं.
  • इन दोनों परीक्षाओं में 1 लाख 14 हजार 956 सरकारी, प्राइवेट स्कूलों और मदरसों के करीब 25 लाख 51 हजार 818 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे.
  • इसके लिए कुल 11 हजार 986 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इनमें से 203 निजी स्कूलों के 6,621 विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार भाषा विषय के अलग-अलग प्रश्न पत्र तैयार किये गये थे।
  • इसके बाद राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया गया और अब नतीजों का इंतजार है।
MP board 5th-8th Result

यह भी पढ़े : FD Rates : 5 बैंकों ने किया Fixed Deposit के ब्याज दरों में बदलाव

MP Board 5th-8th Result : आप इस तरह रिजल्ट चेक कर पाएंगे

  • एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर लॉग-इन सेक्शन में संबंधित स्कूल (सरकारी, निजी या मदरसा) का चयन करना होगा।
  • अब आपको विवरण दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  • अब आपको छात्रों का रोल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इतना करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।