Govardhan Puja 2023 : क्यों मनाया जाता है गोवर्धन पूजा का त्योहार और क्यों चढ़ाया जाता है कढ़ी-चावल?

Govardhan festival, Govardhan Parvat, Govardhan Pooja, Govardhan Puja, Govardhan puja 2023, Goverdhan , Puja , Diwali 2023, Govardhan Puja 2023 Shubh Muhurat, Govardhan Puja 2023 Date, Govardhan Puja 2023 Date and Time, GOVARDHAN PUJA , DIWALI , HAPPY DIWALI , DIWALI 2023,

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Govardhan Puja 2023 : दिवाली के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा यानी प्रथमा तिथि को भगवान गोवर्धन की पूजा जाती है. भगवान गोवर्धन की पूजा में भोग के लिए खासतौर पर कच्चा खाना बनाया जाता है. इसमें सबसे महत्वपूर्ण भोग अन्नकूट और कढ़ी चावल का होता है. इस बार गोवर्धन पूजा उदया तिथि के अनुसार 14 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा. गोवर्धन पूजा के लिए सुबह 6 बजकर 43 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक का समय सबसे शुभ रहेगा.

Govardhan Puja 2023 Date: 13 या 14 नवंबर! कब होगी गोवर्धन पूजा? नोट कर लें सही डेट और मुहूर्त | Zee Business Hindi

गोवर्धन पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर नहाने के बाद गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन की प्रतिमा बनाई जाती है. पशुधन को सजाया संवारा जाता है. भारतीय संस्कृति में पशुधन महत्वपूर्ण धन माना गया है. षोडषोपचार और पंचोपचार से गोवर्धन भगवान की विधि विधान से पूजा के बाद उन्हें कढ़ी चावल का भोग लगाया जाता है.

Govardhan Puja 2023 : क्यों मनाया जाता है गोवर्धन पूजा का त्योहार और क्यों चढ़ाया जाता है कढ़ी-चावल?

Naveditabittu.in

कढ़ी चावल का लगता है भोग Govardhan Puja 2023

दिवाली के बाद के भोजन की गरिष्ठता के प्रभाव को कम करने के लिए भगवान को कढ़ी चावल आदि कच्चे भोजन का भोग लगाया जाता है. अन्नकूट का निर्माण प्रकृति सम्मान उसे धन्वयाद स्वरूप में समस्त ताजा फल सब्जियों और फसलों के दानों को मिलाकर किया जाता है. भारतीय परंपरा में दिवाली के आस-पास का समय खरीफ की फसल के पकने का होता है. ज्वार बाजरा आदि नए अन्न आते हैं.

इसके साथ ही गाजर मूली शकरकंद और बेर फल इत्यादि नए भोज्य पदार्थ उपलब्ध होते हैं. इन सबको मिलाकर अन्नकूट का निर्माण किया जाता है. छप्पन भोग के साथ अन्न कूट से भगवान का भोग लगाया जाता है. यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है. अन्नकूट का प्रचलन उत्तर भारत में अधिक पाया जाता है. भगवान के प्रसाद के रूप में इसे लोगों का बांटा जाता है.

Bhai Dooj 2023 – भाई दूज 14 या 15 नवंबर जानिए कब है, जानें कब है शुभ मुहूर्त

Tiger 3 Box Office Collection – सलमान खान-कैटरीना नहीं बना पाए रिकॉर्ड

Interesting GK Questions – मानव द्वारा उपयोग में लाइ गई पहली फसल थी 

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button