Petrol-Diesel Rate : पेट्रोल-डीजल के दाम हुए जारी, जानिए ताजा भाव..

Petrol-Diesel Rate :-  त्‍यौहारी सीजन के (Festive Season) की शुरुआत से पहले अक्टूबर के पहले पखवाड़े में पेट्रोल और डीजल की बिक्री (Petrol-Diesel Demand) में गिरावट आई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के शुरुआती आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। पिछले वर्ष दुर्गा पूजा/दशहरा के साथ-साथ दिवाली भी अक्टूबर में थी। इस वर्ष अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में खपत बढ़ने का अनुमान है।

Petrol Price Today: यूपी में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए देशभर में  अपडेट हुई तेल की कीमतें | Moneycontrol Hindi

2 महीने बाद गिरी पेट्रोल की बिक्री Petrol-Diesel Rate

सार्वजनिक क्षेत्र के तीनों ईंधन खुदरा विक्रेताओं की पेट्रोल की बिक्री में वार्षिक आधार पर नौ प्रतिशत की गिरावट आई। दो महीने में पहली बार पेट्रोल की बिक्री गिरी है। वहीं डीजल की मांग भी 3.2 प्रतिशत घट गई।

11.7 लाख टन रही पेट्रोल की बिक्री Petrol-Diesel Rate

अक्टूबर के पहले पखवाड़े में पेट्रोल की बिक्री सालाना आधार पर 12.9 लाख टन से घटकर 11.7 लाख टन रह गई। मासिक आधार पर बिक्री में नौ प्रतिशत की गिरावट आई।

Petrol-Diesel Rate : पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हुए, जानिए ताजा भाव..

Petrol Price Today: गुजरात में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दिखी हलकी  गिरावट, महाराष्ट्र और यूपी में तेल के बढ़े दाम - Petrol Diesel Price 30 May  2023 Maharashtra updated Price

29.9 लाख टन रही डीजल की बिक्री Petrol-Diesel Rate

देश में सबसे अधिक इस्तेमाल वाले ईंधन डीजल की खपत एक से 15 अक्टूबर के बीच 29.9 लाख टन रह गई है। अक्टूबर, 2022 के पहले पखवाड़े में यह 30.9 लाख टन थी। मासिक आधार पर इसमें 9.6 प्रतिशत की गिरावट आई। सितंबर के पहले पखवाड़े में यह 27.3 लाख टन थी। डीजल की बिक्री आमतौर पर मानसून के महीनों में गिर जाती है क्योंकि बारिश के कारण कृषि क्षेत्र की मांग घट जाती है।

अप्रैल-मई में कैसा था हाल? Petrol-Diesel Rate

अप्रैल और मई में डीजल की खपत क्रमशः 6.7 प्रतिशत और 9.3 प्रतिशत बढ़ी थी! इसकी वजह यह है कि उस समय खेती के लिए डीजल की मांग में उछाल आया था। इसके अलावा गर्मी से बचने के लिए वाहनों में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल बढ़ा था। हालांकि, मानसून के आगमन के बाद जून के दूसरे पखवाड़े से डीजल की मांग घटने लगी थी। अक्टूबर के पहले पखवाड़े में पेट्रोल की खपत कोविड महामारी से प्रभावित अवधि यानी 1-15 अक्टूबर, 2021 की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक रही है। वहीं, महामारी-पूर्व की अवधि यानी अक्टूबर, 2019 की तुलना में यह 21.7 प्रतिशत अधिक रही है. डीजल की खपत एक से 15 अक्टूबर, 2021 की तुलना में 23.4 प्रतिशत और 1-15 अक्टूबर, 2019 की तुलना में 23.1 प्रतिशत अधिक रही है।

petrol diesel rate today 1 july 2023 tel ka daam in up lucknow prayagraj  varanasi noida delhi ncr price | UP Petrol Diesel Rate Today: 1 जुलाई को  जारी हो गए पेट्रोल

हवाई यात्रियों की बढ़ रही संख्या Petrol-Diesel Rate

हवाई यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे विमान ईंधन यानी एटीएफ की मांग अक्टूबर के पहले पखवाड़े में सालाना आधार पर 5.7 प्रतिशत बढ़कर 2,92,500 टन पर पहुंच गई है. अक्टूबर, 2021 के पहले पखवाड़े की तुलना में यह 36.5 प्रतिशत अधिक रही है, कोविड-पूर्व की अवधि यानी अक्टूबर, 2019 की तुलना में यह 6.6 प्रतिशत कम रही है. एक से 15 सितंबर, 2023 की तुलना में जेट ईंधन की बिक्री में दो प्रतिशत की गिरावट आई है, उस समय यह 3,00,900 टन रही थी।

LPG की मांग 7.5 प्रतिशत बढ़ी Petrol-Diesel Rate

रसोई गैस या एलपीजी की बिक्री समीक्षाधीन अवधि में सालाना आधार पर 1.2 प्रतिशत बढ़कर 12.5 लाख टन पर पहुंच गई। अक्टूबर, 2021 के पहले पखवाड़े की तुलना में यह 10.6 प्रतिशत तथा कोविड-पूर्व की अक्टूबर, 2019 की समान अवधि की तुलना में यह 153 प्रतिशत अधिक है, मासिक आधार पर एलपीजी की मांग 7.5 प्रतिशत बढ़ी है, सितंबर के पहले पखवाड़े में एलपीजी की बिक्री 13.6 लाख टन रही थी।

“पेट्रोल-डीजल” से जुडी जानकारी के लिए हमारे पेज betultalks.com को फॉलों व शेयर करें

Swiggy Platform Fees: Swiggy ने ग्राहकों को दिया झटका, खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा!

Washing Machine: कपड़ों को चंद मिंटो में चमका देंगी ये फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन…