Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 40 पैसे की कटौती की संभावना, जानिए आज का रेट

Petrol-Diesel Price : नवंबर का महीना शुरू हो चुका है और पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बदलाव किया गया है. एक रात पहले खबरें आई थीं कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 40 पैसे की कटौती की जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आज के पेट्रोल और डीजल के दामों पर नजर डालें तो आज इनके दामों में कोई उछाल नहीं आया है. 22 मई के बाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं और यहां कोई बदलाव नहीं देखा गया है. अगर आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो इस खबर में आप 1 लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमत विस्तार से जान सकते हैं।

IOCL को मिली जानकारी के मुताबिक देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आखिरी बदलाव 22 मई को देखा गया था, जब केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। उसके बाद महाराष्ट्र और मेघालय सरकार ने वैट में कटौती कर अपने राज्य के लोगों को पेट्रोल-डीजल की महंगाई से राहत देने की कोशिश की थी.
इन शहरों में क्या है तेल के दाम
शहर | पेट्रोल | डीजल |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
पटना | 107.24 | 94.04 |

नई दरें सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं
आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन शाम 6 बजे अपडेट किया जाता है। नई दरें सुबह छह बजे से लागू हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद, इसकी कीमत मूल कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही वजह है कि आम जनता को पेट्रोल-डीजल की इतनी कीमत चुकानी पड़ती है।

एसएमएस के जरिए जानें आज के रेट
आप एसएमएस के जरिए पेट्रोल डीजल की दैनिक दर भी जान सकते हैं (रोजाना डीजल पेट्रोल की कीमत कैसे जांचें)। इंडियनऑयल के ग्राहक 9224992249 नंबर पर आरएसपी और बीपीसीएल के ग्राहक 9223112222 नंबर पर आरएसपी भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं एचपीसीएल के ग्राहक 9222201122 नंबर पर एचपी प्राइस लिखकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Source : Internet