Isha Ambani Twins : अंबानी परिवार में फिर गूंजी किलकारियां; ईशा अंबानी और आनंद पिरामल के ट्विन्स का हुआ ग्रैंड वेलकम, देखें वीडियो

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Isha Ambani Twins : अंबानी परिवार के लिए आज का दिन काफी यादगार है। उनकी बेटी ईशा अंबानी जुड़वा बच्चों को जन्म के बाद पहली बार भारत वापस आई हैं। दोनों अपने जीवन का सबसे अच्छा दौर जी रहे हैं। दोनों को 19 नवंबर को जुड़वा बच्चे हुए हैं। 

ईशा अंबानी ने कृष्णा और बेटी अधिया को जन्म दिया है

ईशा ने अपने बेटे कृष्णा और बेटी अधिया को जन्म दिया है। दोनों पहली बार भारत वापस आए हैं। दोनों के वापस आने की खुशी में घर को काफी अच्छे से सजाया गया है। वहीं दोनों का भव्य स्वागत भी किया गया। नीता अंबानी इस अवसर पर फ्लोरल प्रिंट टॉप पहने नजर आई। वहीं उन्होंने ट्राउजर और जींस पहन रखी थी। वह बहुत खुश नजर आ रही थी। उनके चेहरे पर स्माइल भी थी। 

मुकेश अंबानी भी इस अवसर पर काफी खुश नजर आए

मुकेश अंबानी भी इस अवसर पर काफी खुश नजर आए। उन्होंने अपने बेटे अनंत अंबानी और आकाश अंबानी की सहायता से आने वाले मेहमानों का स्वागत भी किया। घर के बाहर काफी कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। सभी एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते नजर आए। इस अवसर पर एक पुरोहित भी नजर आया जो कि धोती और कुर्ता पहने हुए था और उसने विधिवत पूजा भी करवाई। इस अवसर पर सभी के चेहरे की खुशी देखने लायक थी।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा का विवाह 12 दिसंबर 2018 को हुआ है

कई मिडियाकर्मी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर की कई सजावट को देखकर ईशा अंबानी की शादी की डेकोरेशन लोगों को याद आ गई। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा का विवाह पिरामल ग्रुप के अजय पिरामल के बेटे से 12 दिसंबर 2018 को हुआ है। यह देश की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। इसमें भाग लेने के लिए कई कलाकारों और व्यापारियों को बुलाया गया था। मुकेश अंबानी देश के बड़े बिजनेसमैन है। वह मुंबई इंडियन नामक क्रिकेट टीम के मालिक भी है।

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button