Indian Navy Bharti 2022: इंडियन नेवी SSR-MR के पदों पर आवेदन का आज है आखिरी मौका, जल्द करें आवेदन

Indian Navy Bharti 2022: इंडियन नेवी ने सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) और मैट्रिक रिक्रूट (MR) के तहत अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इंडियन नेवी एसएसआर एमआर के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज यानी 28 दिसंबर 2022 को आखिरी दिन है। इसके लिए इच्छुक अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर आज यानी 28 दिसंबर 2022 तक ही आवेदन कर सकते हैं।

अंतिम तिथि बढ़ा दी
बता दें कि इंडियन नेवी के इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख पहले 17 दिसंबर 2022 थी, जिसे आगे बढ़ाकर 28 दिसंबर कर दिया गया था। उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन की अंतिम तिथि एक बार बढ़ाई जा चुकी है इसलिए अब दोबारा ऐसा होने की संभावना कम है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो तुरंत करें। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 1400 पद एसएसआर के और 100 पद एमआर के हैं।

इंडियन नेवी भर्ती 2022 यह है पदों की संख्या
इस भर्ती का उद्देश्य 1500 रिक्त पदों को भरना है। इनमें से 1400 पद भारतीय नौसेना एसएसआर भर्ती 2022 के लिए हैं और 100 पद भारतीय नौसेना एमआर भर्ती 2022 के लिए 01/2023 (23 मई) बैच के लिए हैं। एसएसआर भर्ती के तहत 1120 पुरुष और 280 महिला उम्मीदवारों की भर्ती होगी। इसके साथ ही एमआर भर्ती के तहत 80 पुरुष और 20 महिला उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

भारतीय नौसेना भर्ती 2022 शैक्षिक योग्यता
नेवी एसएसआर – भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से गणित और भौतिकी और रसायन विज्ञान / जीव विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान के साथ 12 वीं पास होना चाहिए।
NAVY MR – उम्मीदवार को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से 10वीं पास होना चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र सीमा 1 मई 2002 से 31 अक्टूबर 2005 के बीच होनी चाहिए। यानी साढ़े सत्रह से 21 साल तक होनी चाहिए।

भारतीय नौसेना भर्ती 2022 उम्मीदवारों का चयन
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होने वाली परीक्षा से किया जाएगा। पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद पीएफटी और प्रारंभिक चिकित्सा परीक्षा होगी और उसके बाद अंतिम भर्ती चिकित्सा परीक्षा होगी।
Source: Internet