Chaitra Navratri 2024 : आज से शुरू चैत्र नवरात्र, 9 दिनों तक इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Chaitra Navratri 2024 :- चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू हो गई है. नवरात्रि के इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। नवरात्रि के हर दिन का एक अलग महत्व होता है। पहले दिन देवी मां की घट स्थापना की जाती है। ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को देवताओं की दिशा माना जाता है, (Chaitra Navratri) इसलिए इस दिशा में माता की मूर्ति और घट की स्थापना करना शुभ होता है। देवी मां की मूर्ति स्थापित करने के लिए चंदन से बना मंच सर्वोत्तम होता है, क्योंकि वास्तु शास्त्र में चंदन को शुभ और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। इससे कई प्रकार की वास्तु संबंधी समस्याओं का समाधान होता है। जो लोग नवरात्रि के दौरान अपने घर की छत पर ध्वज स्थापित करते हैं उन्हें उत्तर-पश्चिम दिशा का चयन करना चाहिए। (Chaitra Navratri 2024)

Chaitra Navratri 2024 will be starting on 9 April 2024 do this upay to get  rid of problems and fulfill wishes | Chaitra Navratri 2024: 9 अप्रैल से चैत्र  नवरात्रि का शुभारंभ,

पुराणों में एक वर्ष में चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ माह में कुल चार बार नवरात्रों का उल्लेख किया गया है। लेकिन चैत्र और आश्विन माह के नवरात्र ही प्रमुखता से मनाए जाते हैं। शेष दो नवरात्रों को तंत्र-मंत्र की साधना में व्यतीत करने का नियम है, इसलिए आम लोगों के जीवन में इनका कोई महत्व नहीं है। महाशक्ति की आराधना के पर्व नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों के दर्शन होते हैं- पहला- शैलपुत्री, दूसरा- ब्रह्मचारिणी, तीसरा- चंद्रघंटा, चौथा- कूष्मांडा, पांचवां- स्कंदमाता, छठा- कात्यायनी, सातवां- कालरात्रि, आठवां- महागौरी और नौवीं – सिद्धिदात्री देवी की पूजा की जाती है, जिन्हें नवदुर्गा का नाम दिया गया है।

यह भी पढ़े : Chaitra Navratri – यदि कलश पर रखे नारियल से पौधा उग जाए तो इसका क्या मतलब है? 

नवरात्रि का महत्व (Chaitra Navratri 2024)

नवरात्रि के आखिरी दिन कन्याओं को भोजन कराया जाता है व व्रत तोड़ा जाता है। यह हमारी भारतीय संस्कृति का ऐसा त्यौहार है जो नारी की महत्ता को, उसकी शक्ति को दर्शाता है। नारी वह शक्ति है जो अपने अंदर असीम ऊर्जा को समाये हुए हैं, जिसके बिना मनुष्य की संरचना, पोषण, रक्षा और आनंद की कल्पना नहीं की जा सकती और नवरात्र में हम उसी नारी शक्ति को देवी मां के रूप में पूजते हैं। चैत्र में आने वाले नवरात्र में कुल देवी-देवताओं की पूजा का भी विशेष प्रावधान बताया गया है। नवरात्र के अंतिम दिन भगवान श्री राम का जन्म होने के कारण नौवें दिन को राम नवमी के नाम से जाना जाता है। नौ दिवसीय चैत्र नवरात्र आज से शुरू होकर 17 अप्रैल तक चलेंगे।

यह भी पढ़े : Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि नौ दिन पहने 9 अलग-अलग रंग के कपड़े, मिलेगा मनचाहा फल! 

नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बड़ा ही फलदायी बताया गया है। जो व्यक्ति दुर्गासप्तशती का पाठ करता है, वह हर प्रकार के भय, बाधा, चिंता और शत्रु आदि से छुटकारा पाता है। साथ ही उसे हर प्रकार के सुख-साधनों की प्राप्ति होती है। अतः नवरात्र के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करना चाहिए। (Chaitra Navratri 2024)

Chaitra Navratri के दौरान इस दिन तक रहेगा खरमास, मांगलिक कार्यों पर रहेगी  रोक, भूलकर भी

नवरात्रि के दौरान अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति के लिए देवी दुर्गा के साथ- साथ आपको किस देवी-देवता की उपासना करनी चाहिए- (Chaitra Navratri 2024)

  • आर्थिक स्थिति और बेहतर बनाने के लिए इस नवरात्रि माता दुर्गा के साथ-साथ आपको लक्ष्मी माता की उपासना करनी चाहिए।
  • स्वास्थ्य संबंधी समस्यायों से छुटकारा पाने के लिए आपको देवी दुर्गा के साथ-साथ हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए।
  • सबके साथ बेहतर रिश्ते बनाये रखने के लिए दुर्गा जी के साथ भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
  • व्यापार में सफलता पाने के लिए दुर्गा जी के साथ माता लक्ष्मी और गणेश जी की उपासना करनी चाहिए।
  • परीक्षा या किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए दुर्गा जी के साथ आपको माता सरस्वती की पूजा करनी चाहिए।
  • दांपत्य जीवन में खुशियां लाने के लिए दुर्गा जी के साथ-साथ आपको भगवान राम की उपासना करनी चाहिए।
  • जीवन में चल रही समस्यायों से छुटकारा पाने के लिए दुर्गा जी के साथ भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
  • वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए दुर्गा जी के साथ विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए।
  • शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए दुर्गा जी के साथ-साथ शनि देव की उपासना करनी चाहिए।
  • राजनीति तथा खेल के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए दुर्गा जी के साथ श्रीकृष्ण जी की पूजा करना चाहिए।
  • किसी भी प्रकार के भय से छुटकारा पाने के लिए देवी दुर्गा के साथ भैरव जी की पूजा करनी चाहिए।
  • अपने व्यक्तित्व में लीडरशीप क्वालिटी लाने के लिए दुर्गा जी के साथ-साथ भगवान कार्तिकेय की पूजा करनी चाहिए।

यह भी पढ़े : KVS Admission 2024 : केंद्रीय विद्यालय Class 1 के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, यहां से करें आवेदन

चैत्र नवरात्रि के दौरान इन बातों का रखें ध्यान (Chaitra Navratri 2024)

  • नवरात्रि में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें
  • नवरात्रि के दौरान बाल, नाखून और दाढ़ी आदि नहीं काटना चाहिए
  • नवरात्रि में सात्विक आहार ही खाएं 
  • नवरात्रि में लाल, पीले, हरे और गुलाबी जैसे रंग के कपड़े पहनें
  • नवरात्रि में किसी के लिए बुरे विचार अपने मन में न रखें
  • अगर नवरात्रि में अखंड ज्योत जलाई है तो उसे घर में गलती से भी खाली न छोड़ें

यह भी पढ़े : Gold Silver Rate Today – चैत्र नवरात्रि में खरीद रहे हैं गोल्ड, तो जानिए आज का ताजा भाव