World Heart Day 2023:- आपके दिल का हाल बयां करती हैं आपकी आंखें, दिखें ये लक्षण तो हो जाएं अलर्ट…
world heart day, world heart day 2023, happy world heart day, world heart day, world heart day activities, world heart day 2023, world heart day quotes, world heart day september, , world heart day logo, , world heart day social media toolkit, world heart day poster, world heart day american heart association, world heart day assignment pdf, world heart day activities for students, world heart day ads, world heart day activities in office, world heart day australia,

World Heart Day 2023:- दोस्तों आज हम विश्व हृदय दिवस 29 सितम्बर 2023 के दिन आपको जो जानकारी देने जा रहे हैं वह हृदय से ही जुडी हैं जिसकी स्वास्थ्य संबंधित जानकारी होना अतिआवश्यक हैं क्योकि मानव शरीर का यह महत्वपर्ण अंग हैं । आपने अक्सर लोगों को आंखों से वह सब कह जाते , जो जुबां से नहीं बोल पाते कहते सुना होगा । भावनाएं व्यक्त करने के अलावा हमारी आंखें हमारी सेहत भी बयां करती है, सेहतमंद रहने के लिए दिल का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हार्ट हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है जो शरीर में खून पहुंचाने का काम करता है खासतौर पर आंखों की मदद से आप अपने दिल की सेहत का पता लगा सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इसका खास ख्याल रखा जाए। इन दिनों दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर वर्ष 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। इस मौके पर आज हम आपको बताएंगे क्या है आंखों और दिल के बीच का कनेक्शन और कैसे दिल का हाल बयां करती हैं आंखें-यूशिकागो मेडिसिन (UChicago Medicine) के अनुसार, आंख के पीछे मौजूद ब्लड वेसल्स, जिसे रेटिना वैस्कुलचर के नाम से जाना जाता है, आपके दिल के स्वास्थ्य से काफी करीब से जुड़ी हुई है। आपने अक्सर देखा होगा कि हाई ब्लड प्रेशर, ब्लॉक आर्टिरीज, डायबिटीज और गठिया जैसी समस्याओं की जांच के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ आपकी आंख के लेंस, रेटिना और ऑप्टिक नर्व की जांच करता है, क्योंकि इससे इन बीमारियों के संकेत मिलते हैं। आइए जानते हैं विभिन्न बीमारियों के आपकी आंखों पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं।

हाइपरटेंशन :- अगर आपकी आंखों पर लाल धब्बे नजर आ रहे हैं, तो यह हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर या सर्कुलेशन संबंधी समस्याओं का संकेत हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन तब होता है, जब आर्टरी की दीवार पर खून का फोर्स बहुत अधिक हो जाता है। हाई बीपी आंखों में रेटिनोपैथी का कारण बन सकता है। अगर आंखों के पीछे मौजूद ब्लड वेसल्स बहुत मोटी या संकीर्ण होती हैं या उनमें रुकावट है, तो यह हृदय की समस्याओं का संकेत हो सकता है।
डायबिटीज :- डायबिटीज आंखों में छोटी ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचा सकती है। शरीर में बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल आंखों में की छोटी ब्लड वेसल्स में समस्या पैदा कर सकती है। डायबिटिक रेटिनोपैथी विकसित होने का मतलब अंततः अंधापन है।
World Heart Day 2023:- आपके दिल का हाल बयां करती हैं आपकी आंखें, दिखें ये लक्षण तो हो जाएं अलर्ट…
हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल :- अगर आपकी आंखों के आसपास पीलापन नजर आ रहा है, तो यह संकेत है कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है, यह पीलापन कोलेस्ट्रॉल से भरे उभार होते हैं, जिन्हें जैंथेलमास कहा जाता है। ये दर्दनाक नहीं होता और पुरुषों की तुलना में महिलाओं में काफी हद तक ज्यादा देखने को मिलते हैं। अगर आपको भी यह संकेत दिखें तो तुरंत अपना कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच कराएं। यह आपके दिल के लिए खतरनाक है।
हृदय की अन्य समस्याएं :- तरल पदार्थ के कारण सूजी हुई पलकें या सूजी हुई आँखें भी दिल से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकती है। अगर आपको अचानक देखने में दिक्कत होती है और आंखों की जांच से पता चलता है कि रेटिना की ब्लड वेसल्स में थक्का जमा है, तो यह हृदय रोग का संकेत हो सकता है।
Note :- लेख में दी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं इसे इस्तेमाल से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
“सेहत” से संबंधित जानकारी के लिए हमारे पेज betultalks.com को फॉलों व शेयर अवश्य करें-