Vastu Shastra : पूजा में अगरबत्ती जलाते समय कभी न करें ये गलती

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Vastu Shastra for Agarbatti : घर या मंदिर में पूजा के दौरान हम सभी अक्सर अगरबत्ती या कपूर जैसी चीजें जलाते हैं। ऐसा हम किसी परंपरा के तहत करते हैं या सनातन धर्म में इस संबंध में कोई नियम दिया गया है। क्या आपने कभी सोचा है कि अगरबत्ती जलाने की असली वजह क्या हो सकती है? वास्तु शास्त्र में अगरबत्ती के बारे में विस्तार से बताया गया है। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देते हैं।

अगरबत्ती जलाने के फायदे

ज्योतिषियों के अनुसार किसी भी देवी-देवता की पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगरबत्ती की सुगंध से पूरा घर महक उठता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस सुगंध से देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं और परिवार को आगे बढ़ने का आशीर्वाद देते हैं। अगरबत्ती की सुगंध से घर में मौजूद बुरी शक्तियां दूर भाग जाती हैं।

वायु के कीटाणु नष्ट हो जाते हैं

अगरबत्ती के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर हम घर की दक्षिण दिशा में अगरबत्ती जलाते हैं तो इसका प्रभाव अधिक होता है। इससे घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है। इतना ही नहीं अगरबत्ती से निकलने वाले धुएं से हवा में मौजूद खतरनाक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। जिससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और घर के सदस्य बीमारियों से बचे रहते हैं।

बांस की अगरबत्ती भूलकर भी न जलाएं

सनातन धर्म में बांस के पेड़ को शुभ माना जाता है। विवाह जैसे शुभ अवसरों पर मंडप बनाने के लिए बांस की लकड़ी का उपयोग किया जाता है, लेकिन आपको कभी भी बांस की लकड़ी की अगरबत्ती (वास्तु शास्त्र फॉर अगरबत्ती) का उपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और इसका बुरा परिणाम परिवार को भुगतना पड़ता है। ऐसा करने से संतान की वृद्धि रुक जाती है और घर में पितृ दोष उत्पन्न होता है।

(अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। BETUL TALKS इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Source: Internet

https://betultalks.com/vastu-tips-9/
https://betultalks.com/vastu-for-home/

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button