PM Kisan Yojana के तहत किसानों के खाते में इस दिन आएगी 13वीं किस्त
pm kisan samman nidhi yojana 2023 list, pm kisan samman nidhi yojana, pm kisan yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana : पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे करीब 12 करोड़ किसानों के खातों में अगले हफ्ते पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा.
जी हां..सरकार ने 13वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के जन्मदिन 27 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि की नई किस्त (13वीं किस्त) जारी करेंगे. आपको बता दें कि मिशन कर्नाटक के तहत पीएम मोदी अगले हफ्ते शिवमोग्गा जाएंगे और वहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे.
विस्तार से जानकारी क्या है
करंदलाजे ने कहा कि सोमवार 27 फरवरी को बीएस येदियुरप्पा के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री हाई टेक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह किसान सम्मान की नई किस्त जारी करेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने अक्टूबर 2022 में दिल्ली से किसानों के खातों में 22,000 करोड़ रुपये की 12वीं किस्त जारी की थी. लाभार्थी किसानों के 14 करोड़ खातों में अब तक 2.70 लाख करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।
ऐसे चेक करें अपना नाम लिस्ट में
- सबसे पहले आप पीएम किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जा सकते हैं।
- इसके बाद स्क्रीन पर भारत के मानचित्र के साथ “डैशबोर्ड” दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने संबंधित राज्य, जिला और गांव का चयन करें।
जानिए स्कीम के बारे में?
पीएम-किसान के तहत, सरकार गरीब किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आय सहायता प्रदान करती है। इसके तहत तीन अलग-अलग किश्तों में ₹2,000 दिए जाते हैं। इसकी शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई, जब पहली किस्त का भुगतान किया गया। PM-KISAN का पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा किया जाता है।
Source : Internet