Tunisha Sharma Case : तुनिषा शर्मा का बड़ा खुलासा; तुनिषा की मां ने कहा- उसने मेरी बेटी को यूज किया; लव जिहाद एंगल की भी जांच

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Tunisha Sharma Case : तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया कि पूछताछ में शीजान खान ने उम्र और धर्म की वजह से तुनिषा के साथ ब्रेकअप की बात मानी है। उसने बताया कि तुनिषा भी अलग होना चाहती थी।

आरोपी ने बताया कि श्रद्धा मर्डर केस भी उनका रिश्ता टूटने की वजह थी। शीजान का कहना है कि उस समय देश में चल रहे माहौल से वह परेशान था। शीजान ने बताया, ‘तुनिषा ने पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय मैंने उसे बचाया था। तुनिषा की मां को उसका खास ध्यान रखने के लिए कहा था।‘ उधर, वाल्वी पुलिस ने बताया कि हम लव जिहाद एंगल से भी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

मर्डर केस से जुड़े 3 बड़े अपडेट्स

  • शीजान खान की बहन फलकनाज सोमवार सुबह पुलिस स्टेशन मिलने पहुंची, लेकिन पुलिस ने मुलाकात कराने से इनकार कर दिया।
  • तुनिषा की मां ने कहा, ‘शीजान ने तुनिषा को धोखा दिया। उसके साथ रिलेशनशिप बनाया। शादी का वादा करके ब्रेकअप किया। उसका पहले किसी लड़की के साथ अफेयर था। इसके बाद भी उसने तुनिषा को अपने साथ इन्वॉल्व किया। तीन चार महीने उसको यूज किया।’
  • तुनिषा के अंकल पवन शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले तुनिषा ने उन्हें फोन किया था। वह बहुत परेशान थी। पूछने पर उसने बताया कि उसके साथ गलत हुआ है। उसे चीट किया गया है।

दोनों के फोन और लैपटॉप को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा
पुलिस ने दोनों के फोन और लैपटॉप को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। एक्ट्रेस की बॉडी से मिले गहनों और कपड़ों को भी लैब भेजा गया है। उसके शव के गले पर जो ब्लड मिला था, उसकी भी जांच की जाएगी। फिलहाल, शीजान मुंबई के वसई ईस्ट के वाल्वी पुलिस स्टेशन में चार दिन की पुलिस रिमांड पर है।

पुलिस FIR के मुताबिक, शीजान ने 15 दिन पहले तुनिषा से ब्रेकअप कर लिया था। इस वजह से तुनिषा तनाव में थी। हालांकि, शीजान के वकील शरद राय का कहना है कि सारे आरोप गलत हैं। कोर्ट अपना काम कर रहा है और हम अपना काम करेंगे। शीजान को सिर्फ शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के पास कोई ठोस सबूत नहीं है।

अब जानते हैं तुनिषा ने कहां फांसी लगाई
तुनिषा ने शनिवार को एलबम की शूट के दौरान सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगाई थी। यह मेकअप रूम शीजान खान का ही था। एक्ट्रेस की मौत के बाद शीजान ने कहा था कि जब वह शूट से वापस लौटा तो अंदर से कमरा बंद था। जब गेट नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया। तुनिषा बेसुध हालत में मिली। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अब तक क्या हुआ, 5 प्वाइंट्स में समझें

  • तुनिषा ने शनिवार को फांसी लगाई थी। एक्ट्रेस की मां की शिकायत पर शीजान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को उसे वसई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
  • तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में रविवार को शीजान मोहम्मद खान को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
  • मुंबई के ACP चंद्रकांत जाधव ने बताया कि तुनिषा और शीजान का लव अफेयर चल रहा था। उनका 15 दिन पहले ब्रेक हुआ था, जिसकी वजह से तुनिषा ने शनिवार को अपने शो के सेट पर फांसी लगा ली थी।
  • तुनिषा शर्मा का रविवार तड़के मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हुआ। पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी हुई। विसरा सुरक्षित रखा गया।
  • एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को मीरा रोड इलाके में किया जाएगा। उनकी फैमिली के लोग चंडीगढ़ से मुंबई पहुंच रहे हैं।

टीवी सीरियल अलीबाबा में साथ काम कर रहे थे दोनों
तुनिषा शर्मा और शीजान दोनों अलीबाबा दास्ताने काबुल सीरियल में साथ काम कर रहे थे। इसमें तुनिषा ​​​शहजादी मरियम की भूमिका में थीं, जबकि शीजान ​​​​​​अलीबाबा के किरदार में थे।

Source : Internet

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button