Sikkim Accident : सिक्किम में सेना के जवानों को ले जा रहा ट्रक खाई में गिरा; 16 की मौत, 4 घायल

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई, 4 घायल हैं। आर्मी ने बताया कि वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ आर्मी के दो वाहन और थे। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम हेलिकॉप्टर के जरिए शवों और घायल जवानों को बाहर निकाल रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने जान गंवाने वाले जवानों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया- उत्तरी सिक्किम में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुखी हूं। देश उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति कृतज्ञ है। मृतक जवानों के परिवारों को मेरी संवेदनाएं। घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

नॉर्थ-ईस्ट में हुए हादसे

1. 22 नवंबर को सिक्किम में ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान पैराशूट न खुलने से स्पेशल फोर्सेज यूनिट के असिस्टेंट लीडर लघ्याल की मौत हो गई। हादसे के दौरान वे भारत-चीन बॉर्डर पर प्रैक्टिस कर रहे थे। सिक्किम के नामची जिले के रावंग्ला के रहने वाले 40 साल के लघ्याल 22 साल के अनुभव वाले पैराशूट जंपर थे। वे 8 साल से विकास रेजिमेंट से जुड़े थे।

2. 24 जून को फर्स्ट बटालियन सिक्किम स्काउट्स के दो जवानों की सिक्किम के जुलुक में सड़क हादसे में मौत हुई थी। जवानों के नाम लांस नायक मनोज छेत्री और नायब सुबेदार सोम बहादुर सुब्बा था। दोनों जवान जुलुक में काम कर रहे मजदूरों को लेने जा रहे थे, जब धुंध के चलते वाहन 300 फीट नीचे गिर गया।

3. 21 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियान्ग जिले में सेना का हेलिकॉप्टर ‘रुद्र’ क्रैश होने से 5 जवानों की जान चली गई। हादसा टूटिंग हेडक्वार्टर से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास हुआ है। जहां ये हादसा हुआ है वो एरिया सड़क मार्ग से कनेक्टेड नहीं है।

Source : Internet

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button