Surya Gochar 2022: इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, धन में होगी बढ़ोतरी, पूरी होगी हर इच्छा

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Surya Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 16 दिसंबर 2022 को सूर्य गोचर होने जा रहा है। सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का धनु राशि में प्रवेश सभी शुभ कार्यों पर रोक लगा देगा। इसके साथ ही मकर संक्रांति 2023 तक के लिए शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नए काम की शुरुआत पर रोक लग जाएगी। दरअसल धनु राशि में सूर्य को शुभ कामों के लिए अशुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य का धनु राशि में गोचर 5 राशि वालों के लिए बहुत शुभ होने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं जिनके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

Sun Transit 2022

मेष राशि
सूर्य गोचर मेष राशि वालों के लिए काफी लाभकारी साबित होने वाला है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। इन राशि वालों की इस समय अवधि में हर इच्छा पूरी होगी। नौकरी और व्यापार के लिहाज से ये समय काफी अच्छा रहेगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को सूर्य का ये राशि परिवर्तन शुभ परिणाम देगा। इस दौरान इन जातकों को परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता दिलाएगा। इस राशि के जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। अटके हुए काम पूरे होंगे।

Sun Transit 2022

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिसंबर महीना काफी लकी रहने वाला है। सूर्य गोचर कन्या राशि में ही होने जा रहा है। इस दौरान व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी प्रमोशन मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियां आएंगी।

वृश्चिक राशि
सूर्य के इस राशि परिवर्तन का शुभ असर वृश्चिक राशि के जातकों पर होगा। सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इससे इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन होगा।

धनु राशि
सूर्य गोचर करके धनु राशि में ही प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि के जातकों को काफी शुभ फल मिलेंगे। करियर में भी बड़ा लाभ हो सकता है। पद में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी पुराने मित्र का आगमन होगा।

Source: Internet

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button