Skin Care Tips : गर्मियो में चेहरे को मिलेगा गजब का ग्लो, बस ऐसे इस्तेमाल करें शहद
Honey Moisturizer, skin care tips, sardi me skin care tips in hindi, top 10 skin care tips, summer skin care tips in hindi,

Skin Care Tips : शहद एक प्राकृतिक स्वीटनर है जो विटामिन, अमीनो एसिड, प्रोटीन और खनिज जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसलिए यह आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए हनी मॉइश्चराइजर बनाने की विधि लेकर आए हैं। यह मॉइस्चराइजर ग्लिसरीन की मदद से तैयार किया जाता है। इसका इस्तेमाल आपके चेहरे से गंदगी को दूर करने में मदद करता है। इससे आपकी त्वचा गोरी, मुलायम और चमकदार बनती है, तो आइए जानते हैं शहद से कैसे बनाएं मॉइश्चराइजर (How To Make Honey Moisturizer)…..

शहद का मॉइश्चराइजर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
- 1 चम्मच शहद
- 5-6 बूंद ग्लिसरीन
- 1 ग्रीन टी बैग
- 1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस

शहद का मॉइस्चराइजर कैसे बनाएं? (हनी मॉइस्चराइजर कैसे बनाएं)
- शहद मॉइश्चराइजर बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें.
- फिर आप इसमें शहर और ग्लिसरीन डालें.
- इसके बाद आप इसमें ग्रीन टी का पानी और नींबू का रस डालें.
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर क्रीमी पेस्ट बना लें.
- इसके बाद आप तैयार पेस्ट को एक कांच के कंटेनर में भरकर स्टोर कर लें.
- अब आपका शहद मॉइश्चराइजर बनकर तैयार हो चुका है.
- अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस क्रीम को रोजाना रात को लगाकर सो सकते हैं.
- इससे आपकी ड्राई स्किन की समस्या दूर हो जाती है.
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें। betultalks.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)