Skin Care Tips : घर पर बनाएं स्किन लाइटनिंग फेस मास्क, चेहरे पर आएगा ग्लो

skin care tips, oily skin care tips in hindi, त्वचा की देखभाल के नुस्खे, skin care tips at home, summer skin care tips in hindi, गर्मियों में त्वचा की देखभाल के टिप्स हिंदी में, sardi me skin care tips in hindi,

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Skin Care Tips : हर कोई खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है। इसके लिए आप न जाने कितने महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट या ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं। लेकिन ये सभी चीजें हानिकारक केमिकल्स से भरी होती हैं जो आपकी त्वचा को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए दही की मदद से स्किन लाइटनिंग फेस मास्क बनाने की विधि लेकर आए हैं। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो आपकी त्वचा से मृत त्वचा को हटाने में सहायक होता है। इसके साथ ही दही में एंटी एजिंग गुण भी पाए जाते हैं, जो आपके चेहरे पर मौजूद झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं यह आपके चेहरे की रंगत को भी निखारता है। साथ ही आपको मुलायम और दमकती त्वचा मिलती है, तो आइए जानते हैं (How To Make Skin Lightning Face Mask) कैसे बनाएं स्किन लाइटनिंग फेस मास्क…

स्किन लाइटनिंग फेस मास्क बनाने के लिए जरूरी सामग्री-

  • ताजा दही 1 बड़ा चम्मच
  • आधा चम्मच नींबू का रस

स्किन लाइटनिंग फेस मास्क कैसे बनाएं? (कैसे बनाएं स्किन लाइटनिंग फेस मास्क)

  • स्किन लाइटनिंग फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें।
  • फिर इसमें एक बड़ा चम्मच ताजा दही और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
  • इसके बाद इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
  • अब आपका स्किन लाइटनिंग फेस मास्क तैयार है।

स्किन लाइटनिंग फेस मास्क का उपयोग कैसे करें? (कैसे करें स्किन लाइटनिंग फेस मास्क का इस्तेमाल)

  • स्किन लाइटनिंग फेस मास्क लगाने से पहले अपना चेहरा धो लें और पोंछ लें।
  • फिर इस मास्क को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं।
  • इसके बाद इसे करीब 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर सुखा लें।
  • फिर इसे नॉर्मल पानी से धोकर साफ कर लें।
  • गोरी त्वचा पाने के लिए सप्ताह में एक बार इस फेस मास्क का प्रयोग करें।
  • अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो आप नींबू की जगह टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें। BETUL TALKS इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

News Source credit : zeenews

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button