Singham Again: रोहित शेट्टी की लेडी ‘सिंघम’ बनेंगी Deepika Padukone, कॉप यूनिवर्स में निभाएंगी पुलिस का किरदार

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Singham Again: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में अब एक और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की एंट्री हो गई है। विलेन के तौर पर दीपिका रोहित की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन लेडी सिंघम को टक्कर देती नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब रोहित की कॉप यूनिवर्स में किसी फीमेल कॉप की एंट्री होगी। बता दें कि सिंघम अगेन सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म होगी। अजय देवगन पिछली दो फिल्मों की तरह सिंघम अगेन में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में इस बार अजय के साथ दीपिका पादुकोण भी लेडी सिंघम के रोल में नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण पहली बार अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

हाल ही में खबरें आई थीं कि अजय देवगन की फिल्म भोला की शूटिंग खत्म होने के बाद सिंघम अगेन की शूटिंग शुरू की जाएगी। दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में शामिल हो रही हैं। इस बात का ऐलान खुद रोहित शेट्टी ने कुछ समय पहले ही किया है।

इस खबर की पुष्टि रोहित शेट्टी ने मुंबई में फिल्म सर्कस के गाने ‘करंट लगा रे’ के लॉन्च के दौरान की। इस दौरान रोहित शेट्टी ने कहा, ‘मुझसे हमेशा यह सवाल पूछा जाता है कि मैं लेडी पुलिस ऑफिसर पर फिल्म कब करूंगा, इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि कॉप यूनिवर्स की सिंघम जल्द ही रिलीज होने वाली है और दीपिका पादुकोण इसमें भूमिका निभाएंगी। यह। इस फिल्म में लेडी सिंघम. किरदार निभाएंगे।

दीपिका काफी एक्साइटेड हैं
वहीं, दीपिका पादुकोण भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि रोहित शेट्टी की चेन्नई एक्सप्रेस ने उन्हें एक प्रतिष्ठित चरित्र दिया है। वह हमेशा से उनके साथ काम करना चाहती हैं। बता दें, चेन्नई एक्सप्रेस के बाद रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण दूसरी बार फिल्म पर काम करने जा रहे हैं। चेन्नई एक्सप्रेस ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। वहीं, जब रोहित शेट्टी से पूछा गया कि क्या उनकी फिल्म गोलमाल का प्रीक्वल होगी? इसके जवाब में रोहित शेट्टी ने कहा, ‘ये कहानी उसी अनाथालय से शुरू होगी जिससे गोलमाल के 5 लोग हुए थे. सर्कस का हीरो भी उसी अनाथालय से है। अब ये कहानी एक तरह से आगे बढ़ेगी, इसकी जानकारी फिल्म में मिलेगी.

Source : Internet

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button