Sher Ka Video: शेरनी को गोद में उठाकर ले गई महिला; देखे वीडियो…

Sher Ka Video: शेर दुनिया के सबसे बड़े शिकारी जानवरों में से एक है। आपने अब तक शेर के कई वीडियो देखें भी होंगे, लेकिन कभी ऐसा वीडियो देखा है जिसमें शेरनी को कोई बच्चे की तरह गोद में उठाकर ले जा रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला शेरनी को गोद में उठा कर ले जाती हुई नजर आ रही है। इस महिला को देखकर लोग काफी हैरान हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी तेजी से वायरल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह शेरनी उसकी पालतू है ओर यह वीडियो कुवैत का बताया जा रहा है।

बच्चे की तरह छटपटा रही है शेरनी
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला शेरनी को गोद में उठाये ले जा रही है। वहीं शेरनी खुद को छुड़ाने के लिए किसी बच्चे की तरह हाथ पैर हिला रही है। इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरत में हैं। वे यह सोच भी ही पा रहें हैं कि कोई कैसे कुत्ते बिल्ली की तरह शेरनी को गोद में उठा कर चल सकता है। आज से पहले किसी ने ऐसा नजारा नहीं देखा है।
यहां देखें वीडियो..