Shankh Ke Upay : शंख बजाने के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ; आपकी जाग जाएगी सोई हुई किस्मत

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

 Shankh Ke Upay : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूजा घर में रखी बहुत सी चीजें आपकी सोई हुई किस्मत को जगा सकती हैं साथ ही कई उपाय भी बताए गए हैं जिससे आपके घर पर कुबेर की कृपा हमेशा बनी रहे। इसी तरह पूजा घर में मुख्य रूप से शंख ही होता है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बहुत पवित्र माना जाता है। किसी भी तरह की पूजा या धार्मिक अनुष्ठान या शुभ कार्यों में शंख बजाना बहुत ही पवित्र माना जाता है। इसके पीछे कई पौराणिक मान्यताएं हैं और समुद्र मंथन की प्रसिद्ध कथा भी।

विष्णु पुराण के अनुसार देवताओं और दैत्यों ने अमृत पाने के लिए समुद्र मंथन किया। जिस दौरान 14 अमूल्य रत्न प्राप्त हुए, जिसमें शंख भी एक अमूल्य रत्न था। इसी वजह से शंख को बेहद पवित्र माना जाता है।

शंख बजाने के अचूक उपाय:

  • अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं या बकाया कर्ज चुकाने में सक्षम नहीं हैं तो आपको पूरे विधि-विधान के साथ अपने पूजा घर में दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना करनी चाहिए। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि यदि घर में दक्षिणावर्ती शंख हो तो वहां कुबेर और मां लक्ष्मी का सदैव वास रहता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
  • आपको अपने पूजा घर में एक शंख जरूर रखना चाहिए। मान्यता है कि जिस घर में प्रतिदिन शंख बजाया जाता है वहां नकारात्मक ऊर्जा कभी नहीं रहती है। साथ ही घर में मां लक्ष्मी और कुबेर की कृपा बनी रहती है।
  • शंख को कभी भी खाली न रखें. जहां शंख रखा जाता है वहां चावल रखें। ऐसा करने से आपके घर में हमेशा कुबेर का वास बना रहेगा और तिजोरी कभी खाली नहीं रहेगी।
  • प्रतिदिन पूजा के बाद नियमित रूप से शंख बजाना चाहिए। जहां तक घर के वातावरण में शंख की ध्वनि बनी रहती है। वहां बुरी शक्तियों का वास नहीं होता। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

शंख बजाने के बाद उसे पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद पूरे घर में (शौचालय को छोड़कर) जल का छिड़काव करें। ऐसा करने से घर के सारे वास्तु दोष दूर हो जाते हैं और घर में सुख शांति आती है। परिवार के सदस्यों की कुल आय में भी वृद्धि होती है।

(अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। BETUL TALKS इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button