SBI Clerk Result 2022: SBI क्लर्क परीक्षा के रिजल्ट का है इंतजार, इस दिन sbi.co.in पर होगा घोषित

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

SBI Clerk Result 2022: एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। SBI में क्लर्क पदों के लिए परीक्षा नवंबर के महीने में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के जरिए जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 5486 खाली पदों पर भर्ती की जानी है। माना जा रहा है कि इस भर्ती में शामिल उम्मीदवारों का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। हालांकि अभी तक इस संदर्भ में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बता दें कि क्लर्क भर्ती परीक्षा का रिजल्ट एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा के परिणाम का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स नीचे बताए गए हैं।

SBI क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2022: ऐसे डाउनलोड करें SBI क्लर्क प्रीलिम्स

  • सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इसमें मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे जांचें, इसे डाउनलोड करें और 1 प्रति प्रिंट करें।

Source: Internet

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button