Sarkari Noukari 2023: इन जगहों पर निकली बंपर भर्तियां, यहां देखें डिटेल्स…

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Government Job : अगर आप सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं और वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, यहां हम आपको कुछ सरकारी भर्तियों के बारे में बता रहे हैं। भर्ती नोटिस उन संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं जिन्होंने रिक्तियां जारी की हैं। यहां आपकी सुविधा के लिए कुछ जरूरी जानकारियां दी जा रही हैं, जिनके आधार पर आपको इन भर्तियों की जानकारी मिलेगी…

बार्क भर्ती 2023

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर ने 4374 विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। यहां उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के लिए बीएआरसी की आधिकारिक वेबसाइट barc.gov.in पर जाना होगा। इनके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 मई 2023 है।
एनसीईआरटी भर्ती 2023

नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने 347 गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 मई 2023 है। उम्मीदवार इस वैकेंसी से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर विजिट करें।

पश्चिम बंगाल महिला कांस्टेबल भर्ती
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने लेडी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस या पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in और prb.wb.gov.in पर जाएं। इस भर्ती के जरिए कुल 1420 पद भरे जाने हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 मई 2023 है।

आरबीआई भर्ती 2023
भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेड बी अधिकारी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 291 पद भरे जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवार 9 मई से 9 जून 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन लिंक एक्टिवेट होने के बाद उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जा सकते हैं। के जरिए फॉर्म भर सकते हैं

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button