पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती, फिजिकल टेस्ट में पास होने पर मिलेगी नौकरी नियम…

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

MP Police Constable Recruitment 2022:एमपी पुलिस 6000 कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम जारी करने के बाद, मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (एमपीपीईबी- एमपी पीईबी) इस महीने आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर कांस्टेबल की नई 7500 रिक्तियों की अधिसूचना जारी कर सकता है। इसलिए उन उम्मीदवारों को निराश होने की जरूरत नहीं है जो 6000 कांस्टेबल भर्ती में चयनित नहीं हो सके। लेकिन इसी महीने निकलने वाली एमपी पुलिस 7500 कांस्टेबल भर्ती के लिए उन्हें नए तरीके से तैयारी की रणनीति बनानी होगी। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 और आगामी एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के नियमों में काफी अंतर है।

MP Police Constable Recruitment 2022

वर्तमान में जहां पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) केवल क्वालिफाइंग है, वहीं नई भर्ती में पीईटी के अंक मिलेंगे। नई पुलिस भर्ती परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा और 50 प्रतिशत अंक पीईटी के होंगे। वह जितना अच्छा फिजिकल टेस्ट देगा, उसे उतने ही अच्छे अंक मिलेंगे। आपको फिटनेस के लिए अतिरिक्त अंक मिलेंगे। फिजिकल टेस्ट का स्लैब बनेगा। चयन काफी हद तक फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

MP Police Constable Recruitment 2022

75 फीसदी आरक्षण के साथ 6000 कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी
नई भर्ती में एक अंतर यह भी देखने को मिलेगा कि अब तक एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में लिखित परीक्षा में फेल होने वाला व्यक्ति पीईटी में हिस्सा नहीं ले पाता था. जबकि आगामी कांस्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों को लिखित व पीईटी दोनों में मौका देने की तैयारी है. दोनों को 50-50 फीसदी वेटेज दिया जाएगा।

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button