इंदौर में 6 घंटे तक रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानिए पूरी खबर!

MP NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को इंदौर में रहेंगी. वे यहां आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का समापन करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू इंदौर में करीब 6 घंटे तक रहेंगी. इस दौरान वे गुयाना के राष्टपति मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी से मुलाकात भी करेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार नई दिल्ली से वे सुबह 9.55 बजे रवाना होंगी. इंदौर एयरपोर्ट पर उनका विशेष विमान 11.20 बजे उतरेगा। वे शाम 5.15 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
इंदौर में 6 घंटे तक रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानिए पूरी खबर!
ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी मुलाकात करेंगी। वे गुयाना के राष्टपति मोहम्मद इरफान अली से भी मिलेंगी. प्रवासी भारतीय सम्मेलन में राष्ट्रपति चुने हुए प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय अवार्ड से सम्मानित करेंगी। इसी के साथ प्रवासी भारतीय सम्मेलन का समापन हो जाएगा।

इंदौर में 6 घंटे तक रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानिए पूरी खबर!
प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आज का सत्र
सुबह 09.30 बजे – केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान का संबोधन
सुबह 11.00 बजे – केंद्रीय वित्त मंत्री एन. सीतारमण का संबोधन
सुबह 11.30 बजे – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन
दोपहर 01.00 बजे – राज्यपाल मंगुभाई पटेल देंगे दोपहर का भोज
दोपहर 02.30 बजे – राष्ट्रपति मुर्मु की सूरीनाम के राष्ट्रपति के साथ मीटिंग
दोपहर 02.55 बजे – राष्ट्रपति मुर्मु की गुयाना के राष्ट्रपति के साथ मीटिंग
दोपहर 03.30 बजे – प्रवासी भारतीय अवार्ड समारोह की शुरुआत
दोपहर 03.35 बजे – विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर का स्वागत भाषण
दोपहर 03.40 बजे – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन
दोपहर 03.50 बजे – राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों प्रवासी भारतीयों का सम्मान
शाम 04.15 बजे – सम्मानित होने वालों का संबोधन
शाम 04.30 बजे – राष्ट्रपति मुर्मू के साथ सम्मानितों का ग्रुप फोटो
शाम 04.35 बजे – राष्ट्रपति का संबोधन
शाम 04.55 बजे – तीन दिनी कार्यक्रम के समापन की घोषणा
शाम 5.15 बजे— एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी राष्ट्रपति।