PM Modi Mother Death : पीएम मोदी ने मां के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी की मां के निधन पर जताया दुख

PM Modi Mother Heenaben Passed Away : पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए बैतूल टॉक्स के साथ…
परिवार ने दिया संदेश
पीएम मोदी के परिवार ने मां हीराबा के निधन पर एक संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हम इस कठिन समय में उनके लिए की गई प्रार्थनाओं के लिए सभी का धन्यवाद करते हैं। सभी से हमारा विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत आत्मा को अपने विचारों में रखें और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और प्रतिबद्धताओं को जारी रखें। हीराबा को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी की मां के निधन पर जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया।

अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया पीएम मोदी की मां का पार्थिव शरीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को गांधीनगर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
अंतिम सफर पर हीराबा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को गांधीनगर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।


पीएम मोदी ने मां पार्थिव शरीर को कंधा दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्गीय मां हीराबेन मोदी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।
पीएम मोदी ने मां हीराबेन मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में अपनी स्वर्गीय मां हीराबेन मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। यहां से पीएम मोदी गांधीनगर में अपनी दिवंगत मां हीराबेन मोदी के आवास पर पहुंचे।