Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव; जाने 1 लीटर पेट्रोल-डीजल के लिए आपको कितना चुकाना होगा?

Petrol-Diesel Price : देश की आम जनता को पिछले कई महीनों से पेट्रोल-डीजल के महंगे दामों से निजात नहीं मिली है. चुनाव के दौरान लोगों को उम्मीद थी कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुछ राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 22 मई के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है और तब से लोगों को एक लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए 100 रुपये से ज्यादा का भुगतान करना पड़ रहा है. क्या आज यानी 9 दिसंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव हुआ है। यहां जानिए 1 लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए आपको कितना चुकाना होगा।

क्या आज तेल की कीमतों में कोई बदलाव आया है?
आईओसीएल से मिली जानकारी के मुताबिक देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिछली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव 22 मई को हुआ था और उसके बाद से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
इन शहरों में क्या है तेल के दाम
शहर | पेट्रोल | डीजल |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
सुबह 6 बजे रेट जारी किए जाते हैं
पेट्रोल और डीजल के दाम हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अगर कोई बदलाव होता है तो देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इसे शाम 6 बजे अपडेट करती हैं. बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही वजह है कि आम जनता के लिए पेट्रोल और डीजल इतना महंगा हो गया है।

SMS से जानिए आज का रेट
पेट्रोल डीजल का रोजाना रेट आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक 9224992249 पर एसएमएस भेजकर और बीपीसीएल उपभोक्ता 9223112222 पर एसएमएस भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता 9222201122 नंबर पर एचपीप्राइस भेजकर भी पता लगा सकते हैं।
Source: Internet