Mrs World 2022 : 21 साल बाद सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड का खिताब; पति नेवी में, खुद टीचर रहीं

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Sargam Koushal Wins Mrs World 2022 Crown: सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीत लिया है। यह ताज 21 साल बाद भारत लौटा है। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के 63 देशों की महिलाओं ने भाग लिया था, जिसमें से सरगम कौशल ने जीत हासिल की है. जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम पेशे से टीचर हैं। उन्होंने 2018 में एक नेवी ऑफिसर से शादी की थी। सरगम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और पति को दिया है।

मिसेज इंडिया पेजेंट के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी घोषणा की गई है। क्राउनिंग मोमेंट की एक झलक यहां शेयर करते हुए लिखा है, लंबा इंतजार खत्म हुआ। यह ताज हमारे पास 21 साल बाद वापस आया है। बता दें कि सरगम से पहले डॉ अदिति गोवित्रीकर ने 2001 में यह खिताब जीता था। पुरस्कार के लिए जूरी पैनल में अभिनेत्री सोहा अली खान, विवेक ओबेरॉय और मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल थे।

Athiya Shetty KL Rahul Wedding: इस दिन एक-दूजे के होंगे KL राहुल और अथिया

तस्वीरों में सरगम कौशल का सफर…

कौन हैं सरगम कौशल?
जम्मू-कश्मीर की रहने वाली 32 साल की सरगम कौशल ने इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। सरगम विशाखापट्टनम में बतौर टीचर भी काम कर चुकी हैं। सरगम की 2018 में शादी हुई थी, उनके पति इंडियन नेवी में हैं।

भारत ने आखिरी बार 2001 में यह खिताब जीता था।
डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने 21 साल पहले यानी 2001 में मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीता था। अदिति यह ताज जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं। अदिति भी एक एक्ट्रेस हैं उन्होंने भेजा फ्राई, दे दना दन, स्माइल प्लीज जैसी कई फिल्मों में काम किया है.

आपको बता दें कि मिसेज वर्ल्ड दुनिया की पहली ऐसी सौंदर्य प्रतियोगिता है, जो विवाहित महिलाओं के लिए बनाई गई है। इसकी शुरुआत 1984 में हुई थी। पहले इसका नाम मिसेज अमेरिका था, जिसे बाद में बदलकर मिसेज वुमन ऑफ द वर्ल्ड कर दिया गया। साल 1988 में इसे मिसेज वर्ल्ड का नाम दिया गया। मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली महिला श्रीलंका की रोजी सेनायाके थीं।

Source: Internet

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button