MPPSC : जरूरी सूचना; परीक्षा की चयन सूची जारी, 160 पदों पर होनी है भर्ती

MPPSC उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना। परीक्षा के लिए चयन सूची मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई है। इसके साथ ही अर्जित अंकों की सूची भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां सीधा लिंक दिया जा रहा है।

21 व 22 दिसंबर को साक्षात्कार हुआ
इस भर्ती के तहत 160 सीटों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। चिकित्सा विशेषज्ञ भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना 27 जुलाई 2022 को जारी की गई थी। जबकि परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21 व 22 दिसंबर को हुआ था।
MPPEB: अच्छी खबर! सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, मिलेगा बोनस अंक का लाभ
कुल 87% मुख्य पर चयन सूची जारी
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सफल उम्मीदवारों की चयन सूची जारी कर दी गई है। वहीं ओबीसी आरक्षण का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। जिसके कारण कुल 87% मुख्य भाग पर चयन सूची जारी की गई है जबकि 13% तकनीकी भाग पर परिणाम बाद में जारी किया जाएगा।

कुल 160 पद भरे जाएंगे
27 जुलाई को जारी नोटिफिकेशन के तहत मेडिकल स्पेशलिस्ट के कुल 160 पद भरे जाएंगे। जिसमें 43 पद अनारक्षित, 26 एससी, 32 एसटी, 43 ओबीसी और 16 पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं।
चयन सूची
https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Selection_list_of_medical_specialist_dt_29-12-2022.pdf
अर्जित अंक सूची
https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/obtained_marks_list_of_medical_specialist_dt_29-12-2022.pdf
Source: Internet