MP JOB : युवाओं के लिए अच्छी खबर,31000 से अधिक पद तीन चरणों में जाएंगे तृतीय श्रेणी के , मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश में 1 लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में तत्परता दिखाई जा रही है. इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसमें रिक्त पदों की अधिकतम भर्ती सीमा 5 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया। इसके साथ ही तृतीय श्रेणी के 31000 पदों पर भर्ती तीन चरणों में पूरी की जाएगी।
एमपी भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में 1 लाख पदों पर सरकारी भर्ती का आयोजन किया जाएगा. दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डेढ़ साल में 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी घोषणाएं की थीं. जिस पर प्रक्रिया शुरू हो गई है

गृह मंत्रालय द्वारा अगले महीने 7500 पदों के लिए पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही 18527 प्राथमिक शिक्षकों के पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अब तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती तीन चरणों में पूरी की जाएगी।
तृतीय श्रेणी के कुल 31000 से अधिक पद भरे जाएंगे
तृतीय श्रेणी के कुल 31000 से अधिक पद भरे जाएंगे। मध्य प्रदेश में तृतीय श्रेणी के 31883 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जानी है. 2022-23 में 28465 पदों पर भर्तियां होंगी। जबकि 2023-24 में 2057 और 1361 पद 2024-25 में भरे जाएंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने भेजा प्रस्ताव
दरअसल, भर्ती की अधिकतम सीमा बढ़ाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था.
जिस पर वित्त विभाग एक बार फिर से अधिकतम भर्ती सीमा 5% बढ़ाने पर सहमत हो गया है।
नियम के तहत उन विभागों में भर्ती प्रक्रिया एक बार में पूरी करनी होती है जहां स्वीकृत संवर्ग के पद 50 से कम हैं।

संवर्ग जिसमें 51 से 500 पद होंगे। वहां इसे दो चरणों में पूरा किया जाना है।
इसके अलावा ऐसे संवर्ग जहां पद 500 से अधिक हैं। वहां भर्ती प्रक्रिया 3 चरणों में आयोजित की जानी है।
जारी नियम के तहत 2022-23 में पहले चरण की प्रक्रिया के तहत 50% सीटें भरी जाएंगी। वही 2023-24 में से 50% पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी.

कितनी रिक्तियां हैं
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में राज्य संवर्ग के चार लाख 59 हजार 552 पद स्वीकृत हैं. जिसमें से तीन लाख 57 हजार 726 पद भरे हुए हैं जबकि एक लाख 1 हजार 958 पद खाली हैं. जिन्हें भरा जाना है। इन पदों में से 21000 से अधिक पद बैकलॉग के हैं। जबकि प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी के अन्य पद रिक्त हैं।