MP EARTHQUAKE : मध्यप्रदेश के 6 जिलों में भूकंप के झटके; भूकंप की तीव्रता 4.3

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

MP EARTHQUAKE : मध्यप्रदेश के 6 जिलों में भूकंप के झटकों से हड़कंप मच गया। डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट और उमरिया जिले में महसूस हुए। घबराए हुए लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप की तीव्रता 4.3 बताई जा रही है।

मध्यप्रदेश के 6 जिलों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए। इसका केंद्र डिंडौरी रहा। यहां सुबह 8 बजकर 43 मिनट 50 सेकेंड पर धरती हिलने पर लाेग डर गए। झटके लगने से कई लोग घरों से निकलकर बाहर आए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 आंकी गई। इसका हाइपो सेंटर 10 किमी गहराई पर था। भूकंप के झटके डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट और उमरिया जिले में महसूस हुए।

जबलपुर में भूकंप के झटके सबसे ज्यादा पाटन और रानी दुर्गावती समाधि स्थल के आस-पास महसूस किए गए। इसके अलावा रांझी में भी कुछ जगह पर हलचल हुई। रांझी में रहने वाले राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि वह सो रहे थे, तभी अचानक ऐसा महसूस हुआ, जैसे बेड हिला हो। मैं उठकर बाहर आया तो देखा बहुत से लोग घरों के बाहर निकल आए हैं। भूकंप करीब 8.44 बजे आया था। भूकंप का केंद्र बिंदु जबलपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर डिंडौरी जिले की ओर था।

जब भूकंप आया, स्कूल लग चुके थे…

जिस वक्त भूकंप आया, उस दौरान स्कूल लग चुके थे। झटके महसूस होते ही स्कूल मैनेजमेंट ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला और खुले मैदान में ले गए। जयपुर कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी ने कहा कि जबलपुर में 4.5 तीव्रता का भूकंप जरूर आया था, लेकिन किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

कम गहराई के कारण महसूस होते हैं झटके

भू-विज्ञानियों के अनुसार भूकंप का केंद्र ज्यादा गहराई में नहीं होने के कारण भूकंप के झटके महसूस होते हैं। यदि ज्यादा गहराई में हलचल होगी तो यह झटके महसूस नहीं होंगे। 2020 और 2021 में भूकंप के झटकों का केंद्र 5 से 10 किमी की गहराई में था। इसी वजह से झटके महसूस हुए थे। पिछले साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में सिवनी में कई बार भूकंप के झटके महसूस हुए थे। रिएक्टर स्केल पर 5 बार धरती हिली थी।

पिछले साल अक्टूबर में सिवनी में पहला भूकंप 3.3 तीव्रता का रहा था। 31 अक्टूबर को दिन में दो बार भूकंप आए। इनकी तीव्रता 3.1 और 3.5 रही। अक्टूबर के बाद 9 नवंबर को फिर धरती हिली। इसकी तीव्रता 3.4 रही. 22 नवंबर को 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र सतह से 10 किमी की गहराई में था। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस तरह के भूकंपों की भविष्यवाणी करना मुश्किल होता है।

एक झटका लगा और धम्म की आवाज आई

सिवनी में अलसुबह करीब 5.20 मिनट पर धरती कांपी। इसकी तीव्रता अधिक नहीं होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कबीर वार्ड डूंडा सिवनी, टैगोर वार्ड, महावीर वार्ड क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वे घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। तभी धम्म से आवाज आई और मकान हिला। घर का सामान भी हिला। हम तत्काल बाहर आए। बाहर खड़े कुत्ते भी जोर-जोर से भौंकने लगे।

14 दिन में तीन बार आया भूकंप

मध्यप्रदेश के सिवनी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। 14 दिन में सिवनी में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों ने कई बार कंपन महसूस किया। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.7 रही। अच्छी बात यह है कि कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Source : Internet

https://betultalks.com/gold-price-today-in-mp-gold-and-silver-prices-fall-in-indore-ratlam-and-ujjain-bullion-market/

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button