MP Board 12th result 2023 : MP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी; यहां से करें Check

MP Board 12th result 2023, 12th mp board result 2023 kab aayega, 8th mp board result 2023, 10th mp board result 2023 date, 12 mp board result 2023,

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

MP Board 12th result 2023 : MP बोर्ड 12वीं के नतीजे आ गए हैं। छतरपुर के विकास द्विवेदी ने स्टेट टॉप किया है। छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा की मौली नेमा दूसरे स्थान पर रहीं। नर्मदापुरम (होशंगाबाद) के नारायण शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।

MPBSE मुख्यालय भोपाल में नतीजे जारी करते हुए स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा, इस बार 10वीं और 12वीं के रिजल्ट एक साथ जारी किए गए हैं। मंत्री ने कहा, कोरोना की वजह से जिन छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया था, इस कारण इस साल 12वीं के रिजल्ट प्रतिशत में गिरावट आई है।

आधिकारिक साइटmpbse.nic.in

इस साल 12वीं के 8 लाख 57 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 3852 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 3099 सरकारी और 753 प्राइवेट स्कूल हैं। 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 5 अप्रैल तक चलीं। 35 हजार से भी ज्यादा टीचर्स ने 60 दिन में मूल्यांकन का काम पूरा किया। 12वीं की 42.99 लाख कॉपियां जांची गई हैं।

CM बोले, असफल होने पर चिंता नहीं करना, जून में एक मौका और देंगे
10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टूडेंट्स को VIDEO संदेश दिया। उन्होंने कहा- प्यारे भांजे और भांजियों, यदि असफल भी हो जाओ तो चिंता नहीं करना। ‘रुक जाना नहीं योजना’ के जरिए आपको जून में एक बार फिर परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button