Lucky Dream : माता लक्ष्मी के आने से पहले मिलते हैं ये खास संकेत, होता है बड़ा लाभ

Lucky Dream : शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि जिस पर भी मां लक्ष्मी की कृपा हो जाती है उसका भाग्य बदल जाता है। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन और ऐश्वर्य की देवी माना जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति का सुप्त सुख भी जाग्रत हो जाता है।
माता लक्ष्मी के आगमन के प्रथम संकेत मिलते हैं। कभी-कभी आपके सपने भी आपको बता देंगे। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आने वाले दिनों में हम जो सपने देखते हैं उनमें से कई देवी लक्ष्मी के आगमन का संकेत देते हैं। आज हम इन्ही सपनों के बारे में बात करेंगे।
बारिश होते दिखना
अगर आप सपने में बारिश होते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि जल्द ही आप पर धन की वर्षा होने वाली है। माता लक्ष्मी आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार करने वाली हैं। बहता पानी इस बात का संकेत देता है कि आपकी परेशानियां जल्द ही दूर होंगी।
यह भी पढे – Smartphones Under 60000 : ये हैं 60 हजार रुपये की रेंज में शानदार स्मार्टफोन, जानिए स्पेसिफिकेशन
लाल साड़ी पहने
अगर कोई महिला सपने में खुद को लाल रंग की साड़ी पहने देखती है तो समझ लें कि इस महिला पर जल्द ही मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। जीवन में ढेर सारी खुशियों के साथ बरकतों में बढ़ोतरी होगी।
पीला फल देखना
सपने में कई बार पीला फल दिखाई देता है। पीला रंग भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। सपने में पीला फल मां लक्ष्मी के घर आने का संकेत है। इसके अलावा अगर आप सपने में लाल रंग का फूल देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी आर्थिक परेशानी जल्द ही दूर होगी।
बड़े मंदिरों के दर्शन
कभी-कभी सपने में बड़े-बड़े मंदिर दिखाई देते हैं। सपने में मंदिर देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। स्वप्न पुस्तक के अनुसार मंदिर को देखने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। ऐसे सपनों का मतलब है कि आप पर देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा होगी।