IPL Auction 2023 : आईपीएल के 10 सबसे महंगे, जानें कौन सा खिलाड़ी किस टीम में गया? यहां देखें लिस्ट

IPL Auction 2023 : आईपीएल 2023 सीजन शुरू होने से पहले आज कोच्चि में खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गई है। इस मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगी. जहां आईपीएल की दस टीमें 87 स्लॉट के लिए 405 खिलाड़ियों में से सर्वश्रेष्ठ का चयन करेंगी। इनमें से 273 भारतीय खिलाड़ी हैं।

इन दस टीमों को नीलामी में शामिल किया गया था
आपको बता दें कि 10 टीमों के बीच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनने की जंग होगी। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे शुरू हुई मिनी नीलामी में 87 खिलाड़ियों को खरीदा जाना है। 4 घंटे में सिर्फ 37 खिलाड़ी खरीदे गए हैं। इनमें से 18 विदेशी हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने 206.5 करोड़ रुपये में से 139.90 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अभी 66.6 करोड़ की राशि फ्रेंचाइजी के पास बची है।
सबसे ज्यादा बिकने वाला खिलाड़ी
गौरतलब है कि कोच्चि में चल रही आईपीएल मिनी नीलामी में 24 साल के करण को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। वह इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में अपने नाम किया। साथ ही एक और रिकॉर्ड बना है। जिसमें वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन बतौर विकेटकीपर अब तक के सबसे महंगे बिके हैं। उन्हें हैदराबाद ने 16 करोड़ में खरीदा। इससे पहले सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले विकेटकीपर मुंबई के इशान किशन (15.25 करोड़) थे।

वहीं गेंदबाजी ऑलराउंडर्स पर सबसे ज्यादा बोली लगी। इन ऑलराउंडरों ने 30 मिनट में 59 करोड़ रुपये बटोर लिए। अनकैप्ड यानी ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर विवरांत पर अब तक की सबसे ऊंची बोली लगी है. उन्हें हैदराबाद ने 20 लाख के बेस प्राइस से 13 गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा। उन्हें 2.60 करोड़ मिले।
कौन सा खिलाड़ी किस टीम में गया, यहां देखें लिस्ट
- सैम करन (इंग्लैंड)- 18.50 करोड़, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
- कैमरन ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)- 17.50 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 2 करोड़)
- बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- 16.25 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
- निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज)- 16 करोड़, लखनऊ सुपर जाइंट्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
- हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 13.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1.5 करोड़)
- मयंक अग्रवाल (भारत)- 8.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1 करोड़)
- शिवम मावी (भारत)- 6 करोड़, गुजरात टाइटंस (आधार कीमत 40 लाख रुपये)
- जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज)- 5.75 करोड़ रुपये, राजस्थान रॉयल्स (बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये)
- हेनरिक क्लासेन (साउथ अफ्रीका)- 5.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1 करोड़)
- आदिल राशिद (इंग्लैंड)- 2 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस 2 करोड़)
- फिल सॉल्ट (इंग्लैंड)- 2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
- राइस टॉपले (इंग्लैंड)- 1.90 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (बेस प्राइस- 1.90 करोड़)
- जाइल रिचर्डसन (ऑस्ट्रेलिया)- 1.5 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस 1.50 करोड़)
- केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)- 2 करोड़, गुजरात टाइटंस (बेस प्राइस- 2 करोड़)
- जयदेव उनादकट (भारत)- 50 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस 50 लाख)
- सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)- 50 लाख, पंजाब किंग्स (आधार कीमत 50 लाख)
- ईशांत शर्मा (भारत)- 50 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (आधार कीमत 50 लाख रुपये)
- विवरांत शर्मा (भारत)- 2.60 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस 20 लाख)
- मयंक मार्कंडेय (भारत)- 50 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद (आधार कीमत 50 लाख)
- शेख राशिद (भारत)- 20 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स (आधार कीमत 20 लाख रुपये)
- ओडियन स्मिथ (वेस्टइंडीज)- 50 लाख, गुजरात टाइटंस (बेस प्राइस- 50 लाख)
- समर्थ व्यास (भारत)- 20 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद (आधार कीमत 20 लाख रुपये)
- संवीर सिंह (भारत)- 20 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद (आधार कीमत 20 लाख रुपये)
- निशांत सिंधु (भारत)- 60 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स (आधार कीमत 20 लाख रुपये)
- एन जगदीशन (भारत)- 90 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स (20 लाख बेस प्राइस)
- केएस भरत (भारत)- 1.20 करोड़, गुजरात टाइटन्स (आधार कीमत- 20 लाख)
- उपेंद्र यादव (भारत)- 25 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 20 लाख)
- यश ठाकुर (भारत)- 45 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (आधार कीमत 20 लाख रुपये)
- वैभव अरोड़ा (भारत)- 60 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स (आधार कीमत 20 लाख रुपये)
- अजिंक्य रहाणे (भारत)- 50 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स (आधार कीमत- 50 लाख)
- मुकेश कुमार (भारत)- 5.50 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्स (आधार कीमत 20 लाख रुपये)
- हिमांशु शर्मा (भारत) – 20 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आधार मूल्य 20 लाख)
- मनीष पांडे (भारत)- 2.40 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस 1 करोड़)
- विल जैक्स (इंग्लैंड)- 3.20 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (बेस प्राइस 1.5 करोड़)
- रोमारियो शेफर्ड (वेस्ट इंडीज)- 50 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस 50 लाख)
- डेनियल सैम्स (ऑस्ट्रेलिया)- 75 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस 75 लाख)
- काइल जैमीसन (न्यूजीलैंड) – 1 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (1 करोड़ बेस प्राइस)
Source: Internet