Aaj ka Panchang 13 February 2023: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Aaj ka Panchang 13 February 2023: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 45 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। आज दोपहर 2 बजकर 17 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, उसके बाद ध्रुव योग लग जायेगा। साथ ही आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 2 बजकर 36 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज सूर्य का कुम्भ राशि में प्रवेश होगा और इसके अलावा आज कालाष्टमी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
शुभ मुहूर्त
- सप्तमी तिथि – आज सुबह 9 बजकर 45 मिनट तक
- वृद्धि योग – आज दोपहर 2 बजकर 17 मिनट तक
- विशाखा नक्षत्र – आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 2 बजकर 36 मिनट तक
राहुकाल
- दिल्ली – सुबह 08:25 से सुबह 09:49 तक
- मुंबई – सुबह 08:34 से सुबह 10:00 तक
- चंडीगढ़ – सुबह 08:29 से सुबह 09:52 तक
- लखनऊ – सुबह 08:09 से सुबह 09:33 तक
- भोपाल – सुबह 08:19 से सुबह 09:44 तक
- कोलकाता – सुबह 07:35 से सुबह 09:00 तक
- अहमदाबाद – सुबह 08:38 से सुबह 10:03 तक
- चेन्नई – सुबह 08:00 से सुबह 09:27 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 7:01 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6: 08 बजे