Indian Navy Agniveer Bharti 2023 : इंडियन नेवी में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

Indian Navy Agniveer Bharti 2023, Agniveer Recruitment 2023, INDIAN NAVY,, GOVT JOBS, AGNIVEER, agiveernavy.cdac.in,

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Indian Navy Agniveer Bharti 2023 : इंडियन नेवी में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका है। नेवी ने अग्निवीरों के 1365 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. नेवी अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन नेवी की वेबसाइट agiveernavy.cdac.in पर जाकर करना होगा। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 जून है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कुल 1365 अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। इसमें से 273 रिक्तियां महिलाओं के लिए हैं।

नेवी में अग्निवीर बनने के लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 नवंबर 2002 से 30 अप्रैल 2006 के बीच होना चाहिए। योग्यता की बात करें तो अग्निवीर भर्ती के लिए 12वीं साइंस स्ट्रीम (पीसीएम) पास होना चाहिए। कहा गया है कि 12वीं में केमिस्ट्री/बायोलॉजी या कंप्यूटर साइंस में से कोई एक विषय जरूरी है।

उम्मीदवारों को अविवाहित होना चाहिए Indian Navy Agniveer Bharti 2023 :
इंडियन नेवी के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवार अविवाहित होना चाहिए। इसके साथ ही भर्ती होने के बाद भी चार साल तक अविवाहित रहना पड़ता है।

चयन कैसे होगा Indian Navy Agniveer Bharti 2023 :
अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया में पहले कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसके बाद फिजिकल और मेडिकल टेस्ट होगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।

आवेदन शुल्क Indian Navy Agniveer Bharti 2023 :
अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये + जीएसटी है।

नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें Indian Navy Agniveer Bharti 2023 :

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर CAREER AND JOB के लिंक पर क्लिक करें।
  • इंडियन नेवी रिक्रूटमेंट 2023 के विकल्प पर जाएं।
  • अगले पेज पर डिटेल्स फीड कर रजिस्टर करें।
  • पंजीकरण के बाद आप आवेदन पत्र भर सकते हैं।
  • अप्लाई करने के बाद प्रिंट ले लें।

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button