Dhan Kharid 2023 : आज से शुरू हो गई एमएसपी पर धान की सरकारी खरीद

Dhan Kharid 2023, Dhan Mandi Price, kharif paddy, msp for paddy, paddy crop, paddy cultivation, Paddy day, Paddy Variety, Paddy , Paddy Farming, agriculture news, agriculture news in india, Dhan, PM Fasal Bima Yojana, PM Kisan Yojana, Subsidy on Rotocultivator, agricultural machinery on subsidy, krishi yantra anudan yojana, subsidy, PM Kisan Yojana, Kisan Credit Card,

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Dhan Kharid 2023 : देश में अलग-अलग राज्यों में धान की खेती (Paddy farming) की जाती है। जिन लोगों ने अगेती धान की बुवाई की है उनकी फसल पूरी तरह से तैयार हो गई है, और किसान मंडी में धान लेकर आ रहे हैं। अभी बहुत कम किसान अपनी फसल बेचने के लिए आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले एक सप्ताह के बाद धान की खरीद में तेजी दिखाई देगी। बता दें कि, इस बार मानसून में देरी होने व धान की रोपाई (Transplantation of paddy) देर से शुरू होने पर अभी कई किसानों की धान की फसल पककर पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाई है। इस बार राज्य सरकार प्रदेश के किसानों से इस बार 70 लाख टन धान की खरीद (purchase of paddy) का लक्ष्य रखा है। राज्य के इच्छुक किसान जो न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचना (Selling paddy at minimum support price) चाहते हैं वे इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। Dhan Kharid 2023 रजिस्ट्रेशन के बाद ही किसानों से धान की खरीद की जाएगी। बिना रजिस्ट्रेशन के किसान सरकार को धान की उपज नहीं बेच पाएंगे।

राज्यों ने दिया था धान की MSP में भारी बढ़ोतरी का सुझाव, केंद्र ने की बस 100 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि | kharif season 14 out of 15 states had recommended

अभी किन जिलों में शुरू हुई है धान की खरीद Dhan Kharid 2023

प्रदेश में किसानों से दो चरणों में धान की खरीद (purchase of paddy) की जाएगी। अभी प्रथम चरण में धान की खरीद (purchase of paddy) की शुरुआत प्रदेश के जिलों में शुरू की गई है उनमें लखनऊ मंडल के हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बरेली, आगरा, मुरादाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, मेरठ और झांसी मंडल के सभी जिले शामिल हैं। इन जिलों में एक अक्टूबर से 31 जनवरी तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) (Minimum Support Price (MSP)) पर धान की खरीद की जाएगी। वहीं दूसरे चरण में लखनऊ (लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव), चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वारणासी, गोरखपुर, मिर्जापुर और प्रयागराज संभाग में धान की खरीद की जाएगी। इन जिलों में धान की खरीद एक नवंबर से शुरू होगी।

मंडी केंद्रों पर क्या रहेगा धान खरीदी का समय Dhan Kharid 2023

प्रथम चरण में जिन जिलों में धान की खरीद की जा रही है। वहां सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक धान की खरीद की जाएगी। किसान धान बेचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन (Register yourself to sell paddy) करवा सकते हैं। बिना रजिस्ट्रेशन के किसानों से धान की खरीद संभव नहीं हो पाएगी। इसलिए जिन किसानों ने अभी तक धान विक्रय के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया वे जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं। यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन करवा रखा है तो दुबारा रजिस्ट्रेशन करवाने की आवश्यकता नहीं है। बस आपको सिर्फ पंजीकरण को संशोधित कर दोबारा लॉक करना होगा।

Dhan Kharid 2023 : आज से शुरू हो गई एमएसपी पर धान की सरकारी खरीद

Paddy Cultivation In India Farmers Should Sow High Yielding Variety Of Paddy | Paddy Cultivation: धान की इन किस्मों की करें बुवाई, कम लागत में मिलेगी बंपर पैदावार

किसानों से किस भाव पर हो रही है धान की खरीद/ धान का भाव Dhan Kharid 2023

किसानों की सुविधा के लिए राज्य में करीब 4000 धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। मंडी में किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए यहां पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंडी में छाया-पानी की व्यवस्था की गई है। फसल विपणन सीजन 2023-24 के तहत प्रदेश में दो कैटेगरी में धान की खरीद की जा रही है। इसमें सामान्य धान का एमएसपी रेट (MSP rate of normal paddy) 2183 रुपए प्रति क्विंटल तय की गई है, जबकि ग्रेड ए धान रेट (Grade A Paddy Rate) 2203 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। किसानों से इसी रेट पर धान की खरीद की जा रही है।

किसान को 72 घंटे के भीतर होगा धान खरीद का भुगतान Dhan Kharid 2023

शासन की ओर से किसानों को धान की खरीद के बाद 72 घंटे में धान का भुगतान करने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। प्रदेश में धान खरीद केंद्रों पर धान की खरीद इलेक्ट्रॉनिक प्लाइंट ऑफ परचेज (ई-पॉप) मशीनों के जरिये किसानों के बॉयोमैट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए की जाएगी। इसमें किसान को अपने अंगूठे की छाप देना जरूरी होता है। इसके अलावा पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से भी धान की खरीद की जाएगी। पोर्टल के माध्यम से की गई धान की खरीद का भुगतान किसानों को 72 घंटे के अंदर कर दिया जाएगा।

इन राज्यों की बदौलत इस साल हुई धान की रिकॉर्ड खरीद, लेकिन पिछड़ गया धान का कटोरा | all time high paddy procurement in india Due to these states benefited farmers from

धान बेचने के लिए कहां कराएं रजिस्ट्रेशन Dhan Kharid 2023

प्रदेश के वे किसान जिन्होंने अभी तक धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है और वे एमएसपी पर धान बेचने के इच्छुक हैं, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा आप मोबाइल एप यूपी किसान मित्र पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता Dhan Kharid 2023

प्रदेश के किसानों को धान बेचने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन (registration) कराना होगा। अभी प्रथम चरण के लिए अधिकांश किसान अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं और जिन किसानों ने अभी तक एमएसपी पर धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन (Registration to sell paddy on MSP) नहीं कराया है, वे इसमें रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, रजिस्ट्रेशन के लिए आपको जिन दस्तावेजों (documents) की आवश्यकता होगी, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं

  • आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
  • किसान का पहचान पत्र
  • किसान का पासपोर्ट साइज फोटो
  • किसान का बैंक खाता विवरण, इसके लिए बैंक पासबुक की कॉपी
  • जोतबही या खाता नंबर अंकित कम्यूटराइज्ड खतौनी
  • आवेदक किसान का मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो।

”क़ृषि योजनाओं” से जुडी जानकारी के लिए हमारे पेज betultalks.com को फॉलों व शेयर करें –

Kapas Ki Kheti – किसानो को कपास में नुकसान के लिए सरकार देगी मुआवजा, ऐसे करें आवेदन

Sarson Ki Kheti : काली सरसों की इन टॉप 5 किस्मों से होगी सबसे ज्यादा पैदावार, जाने खेती की पूरी जानकारी

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button