High Cholesterol Control: ये चीजें हैं बैड कोलेस्ट्रॉल की दुश्मन, डाइट में करें ये शामिल, बीमारियां होंगी दूर..

High Cholesterol Control: ज्यादातर लोग कोलेस्ट्रॉल को हानिकारक मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल कोलेस्ट्रॉल 2 प्रकार के होते हैं, पहला अच्छा कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) और दूसरा खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल)। बैड कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों की सबसे बड़ी वजह है। अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाए तो बीमारियां आना तय है। अगर अच्छे कोलेस्ट्रॉल से भरपूर चीजों का सेवन किया जाए तो खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। अच्छे कोलेस्ट्रॉल के कारण धमनियों में प्लाक जमा नहीं हो पाता और रक्त का प्रवाह अच्छे से होता है। जानिए किन चीजों को खाने से बढ़ता है गुड कोलेस्ट्रॉल।

चिया बीज
चिया सीड्स को दिल के लिए फायदेमंद माना जाता है। चिया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। चिया सीड्स के सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। चिया सीड्स को दिल के लिए फायदेमंद माना जाता है।
अखरोट
अखरोट पोषक तत्वों का खजाना है। अखरोट में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और सेलेनियम जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं। इसमें इसे ओमेगा 3 का अच्छा स्रोत माना जाता है। अखरोट अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।
सोयाबीन
सोयाबीन अच्छे कोलेस्ट्रॉल का एक अच्छा स्रोत है। हालांकि इसमें फैट अधिक मात्रा में पाया जाता है, लेकिन यह दिल को नुकसान नहीं पहुंचा सकता। सोयाबीन से बनी चीजों के सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

जतुन तेल
जैतून का तेल न केवल खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है बल्कि यह हृदय को भी कई लाभ पहुंचाता है। दिल की बीमारियों से बचना है तो रोजाना खाने में जैतून के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।
जौ
जौ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जौ आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

(अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी घरेलू उपचार और सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले डॉक्टरी सलाह अवश्य लें, बैतूल टॉक्स इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
source internet…