Hair Fall Solution : झड़ते बालों की परेशानी को झट से करें दूर, इस फल से होगी झड़ते बालों की छुट्टी

hair care tips, बालों की देखभाल के उपाय, बालों की देखभाल के टिप्स हिंदी में, घर पर बालों की देखभाल के नुस्खे, hair care tips in hindi, hair care tips at home,

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Hair Fall Solution : सेब एक बहुत ही सेहतमंद फल है जो एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन, घुलनशील फाइबर जैसे गुणों का भंडार है। इसलिए यह आपकी सेहत को कई तरह के लाभ प्रदान करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब आपके बालों को भी बहुत लाभ पहुंचाता है। अगर नहीं तो आज हम आपके लिए सेब का हेयर पैक लेकर आए हैं। सेब आपके बालों के पीएच स्तर को संतुलित रखता है। सेब के हेयर पैक के इस्तेमाल से आपके बाल झड़ने की समस्या दूर हो सकती है। इतना ही नहीं, यह आपके बालों की ग्रोथ को भी बढ़ावा देता है, तो आइए जानते हैं (How To Make Apple Hair Pack) सेब का हेयर पैक कैसे बनाएं….

सेब का हेयर पैक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

  • सेब
  • एक अंडे की जर्दी
  • मेयोनेज़ 1 बड़ा चम्मच

सेब का हेयर पैक कैसे बनाएं?

  • सेब का हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले सेब लें।
  • इसके बाद सेब को छीलकर उसके बीज निकाल लें.
  • इसके बाद सेब को ब्लेंडर में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।
  • फिर आप सेब की प्यूरी में एक अंडे की जर्दी और 1 बड़ा चम्मच मेयोनेज़ डालें।
  • इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
  • अब आपका सेब का हेयर पैक तैयार है।

एप्पल हेयर पैक कैसे आजमाएं?

  • सेब के हेयर पैक को अपने बालों की जड़ों और सिरों पर लगाएं।
  • फिर तैयार हेयर पैक को करीब 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।
  • इसके बाद आप माइल्ड शैंपू और कंडीशन की मदद से बालों को धो लें।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें। BETULTALKS इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button