Hair Care Tips: दोहरी तेज़ी से बढ़ेंगे बाल, इस तरह से लगाएं ये तेल, कुछ ही दिनों में दिखेगा बेहतरीन रिजल्ट

Hair Care Tips: आजकल हर दूसरा व्यक्ति गंजेपन का शिकार होता जा रहा है। जी हां, महिला हो या पुरुष बालों के टूटने और झड़ने की समस्या से हर कोई परेशान है। ऐसे में दवा और इलाज के बाद भी कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे में बालों की मसाज करने से आप गंजेपन का शिकार होने से बच सकते हैं, वहीं बालों को तेजी से बढ़ा भी सकते हैं, जी हां बालों में कंघी करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है। ऐसे में यहां हम आपको बताएंगे कि बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए?

बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए इस तेल को लगाएं
आंवला तेल-
आंवला का तेल बालों के लिए औषधि का काम करता है। जिन लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं उन्हें भी आंवले के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। आंवला तेल की मदद से बालों के रोम मजबूत होते हैं। इसे लगाने के लिए आंवले के तेल में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं। 20 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें। ऐसा करने से बाल जड़ से मजबूत हो जाएंगे और बाल झड़ने की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।

गुलमेहंदी का तेल-
रोजमेरी का तेल लगाने से बाल जल्दी बढ़ते हैं। इसे लगाने के लिए रात को सोने से पहले रोजमेरी ऑयल की कुछ बूंदों को जैतून के तेल में मिलाएं और इसे स्कैल्प पर छोड़ दें। अब सुबह उठकर बालों को धो लें। हफ्ते में 3 दिन ऐसा करने पर आपको कुछ ही महीनों में फर्क नजर आने लगेगा।

अरंडी का तेल-
अरंडी का तेल बालों को घना और लंबा बना सकता है। ऐसे में अगर आप रोजाना बालों में अरंडी का तेल लगाएंगी तो आपको कई बड़ी समस्याओं से निजात मिल जाएगी। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप इसे दही में मिलाकर लगा सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें। BETUL TALKS इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Source: Internet