Gupt Navratri Upay: गुप्त नवरात्रि में करें ये उपाय, दूर होंगे सारे दुख

Gupt Navratri 2023, Gupt Navratri Upay, Gupt Navratri Remedies, Astro,,

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Gupt Navratri Upay : साल में चार नवरात्रि आते हैं। जिनमें से दो नवरात्रियों को बड़ी नवरात्रि कहा जाता है। जिनमें चैत्र और शारदीय नवरात्र शामिल हैं। इसके अलावा माघ और आषाढ़ के महीने में दो नवरात्रि आती हैं जिन्हें गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। गुप्त नवरात्रि को तंत्र विद्या के लिए विशेष माना जाता है। इस बार आषाढ़ नवरात्रि 19 जून से शुरू हो रही है। और इसका समापन 28 जून को होगा। कहा जाता है Gupt Navratri Upay कि गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा गुप्त नवरात्रि में कुछ उपाय करने से सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

गुप्त नवरात्रि में करें ये खास उपाय

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुप्त नवरात्रि में पूजा के दौरान मां दुर्गा को लाल रंग के फूल चढ़ाने चाहिए. कहा जाता है कि लाल रंग का फूल चढ़ाने से मां प्रसन्न होती हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
  • बता दें कि गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल रंग के फूल के साथ-साथ आभूषण भी चढ़ाने चाहिए। कहा जाता है कि इसी के साथ माता विवाह होने का आशीर्वाद देती हैं.
  • गुप्त नवरात्रि के 9 दिन घर में लौंग और कपूर से आरती करनी चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है और सुख-समृद्धि आती है।
  • गुप्त नवरात्रि में सरसों के तेल का दीपक जलाकर मां दुर्गा के मंत्र ‘ॐ दुं दुर्गायै नमः’ का जाप करना चाहिए. इससे मां शीघ्र प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर कृपा करती हैं।
  • ज्योतिषियों के अनुसार गुप्त नवरात्रि की नवमी के दिन नौ कन्याओं को मक्खन से बनी खीर खिलाएं और दक्षिणा देकर उनके पैर छूएं. इससे करियर में सफलता मिलती है।
  • गुप्त नवरात्रि के दौरान 9 गोमती चक्र लेकर घर के मंदिर में मां दुर्गा के सामने रख दें. नवरात्रि के अंतिम दिन इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे धन लाभ होता है।

(अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। betultalks.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button