Gizmore GizFit  Watch: सस्ती स्मार्टवॉच में हैं महंगे मॉडल्स के फीचर्स, कीमत जानकर रह जाओगे दंग , लुक भी है कमाल!

Gizmore ने भारत में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नई स्मार्टवॉच GizFit Flash लॉन्च की है। इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग और AOD (ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। खास बात है कि ये सभी सुविधाएं ग्राहकों को बेहद कम कीमत में उपलब्ध होंगी। आइए जानते हैं इस वॉच की बाकी खूबियां।

Gizmore GizFit Flash की कीमत 1,199 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे कंपनी की वेबसाइट और Flipkart से खरीद सकते हैं. इस स्मार्टवॉच को ब्लैक, व्हाइट, रेड और ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
02

भारतीय बाजार में इस स्मार्टवॉच का मुकाबला NoiseFit Crew और boAt Wave Style जैसे मॉडल्स से होगा। Gizmore GizFit Flash के फीचर्स की बात करें तो इसमें 500 nits ब्राइटनेस, 240×286 पिक्सल रेजोल्यूशन और AOD सपोर्ट के साथ 1.85 इंच का डिस्प्ले है।

वॉच में यूजर्स को 100 से ज्यादा वॉच फेस भी मिलेंगे। साथ ही स्प्लिट स्क्रीन फीचर भी मिलेगा। सेहत को ध्यान में रखते हुए हार्ट रेट सेंसर, SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर और एक पीरियड ट्रैकर दिया गया है।

इतना ही नहीं यह स्मार्टवॉच कैलोरी और स्टेप्स को भी ट्रैक करती है। इसमें यूजर्स को पानी पीने का रिमाइंडर भी मिलता है। वहीं, फिटनेस को ध्यान में रखते हुए इसमें मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं। बैटरी की बात करें तो इसे एक बार चार्ज करने पर 15 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

चूंकि, इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट मौजूद है। इसलिए माइक्रोफोन और स्पीकर घड़ी में ही मिल जाएगा। इसमें यूजर्स को यंग बर्ड, 2048 और थंडर बैटलशिप जैसे तीन इनबिल्ट गेम्स भी मिलेंगे।

News source credit :News18