Funny Jokes in Hindi : टीचर और पप्पू की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी….

Funny Jokes in Hindi : अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। हंसी किसी के भी चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes) और वायरल चुटकुले (Viral Chutkule) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला…

एक बार पप्पू को अकबर के सैनिकों ने पकड़ लिया और दरबार में लेके गये…
अकबर- कौन हो तुम??
पप्पू- महाराज मैं पप्पू हूं…
अकबर- इतनी रात को हमारे महल में क्या कर रहे थे??
पप्पू- कुछ..कुछ नहीं महाराज (घबराते हुए)
अकबर- सैनिकों, इसे ले जाओ और बंदी बना दो…
पप्पू- महाराज रहम करो, मुझे बंदी मत बनाओ मुझे बंदा ही रहने दो।

टीचर- चुनाव कितने चरणों में होता है ?
पप्पू- चुनाव केवल दो चरणों में होता है।
टीचर-कैसे?
पप्पू- चुनाव से पहले जनता के चरणों में…
चुनाव के बाद नेता के चरणों में…

एक बार संता के फोन पर अनजान नंबर
से कॉल आई।
लड़की- क्या आप शादीशुदा हैं?
संता- नहीं, पर आप कौन हो ।
लड़की- तुम्हारी बीवी, आज घर आना फिर बताउंगी।
थोड़ी देर बाद फिर अनजान नंबर
से कॉल आई।
लड़की- क्या आप शादीशुदा हो?
संता- हां, पर आप कौन?
लड़की- तुम्हारी गर्लफ्रेंड, धोकेबाज।
संता- सॉरी यार, मुझे लगा मेरी बीवी है।
लड़की- बीवी ही हूं कुत्ते, आज तो बस
तू घर आजा।

पप्पू ने अमरुद लिए तो उसमें से कीड़ा निकला।
पप्पू अमरुद वाले से- इसमें तो कीड़ा है !
अमरुद वाला- ये किस्मत की बात है, क्या पता अगली बार
मोटरसाइकिल निकल जाए।
पप्पू- 2 किलो और दे दो

ससुर: मेरी बेटी का ख्याल
रखना, इसकी
आंखों में आंसू ना आने पाये
लड़का-ठीक है प्याज
मैं काट दूंगा पर
बर्तन इसे ही धोने होंगे