Anjeer Benefits : सर्दियों में अंजीर को दूध के साथ खाना है सेहत के लिए फायदेमंद

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Anjeer Benefits : सर्दियों में सूखे मेवों का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके सेवन से सर्दी की कई समस्याओं से राहत मिलती है। ड्राई फ्रूट शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है. यहां एक ऐसा ड्राई फ्रूट बताया जा रहा है जो सर्दियों में शरीर को फिट रखेगा और कई बीमारियों से निजात दिलाएगा. सूखे अंजीर के बारे में तो हम सभी जानते हैं। दूध के साथ इसका सेवन करने से शरीर को अधिक लाभ मिलता है। अंजीर में मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम जैसे गुणकारी खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इन्हीं पोषक तत्वों के कारण ही इसे सेहत का खजाना कहा जाता है।

अंजीर और दूध के फायदे

  1. सर्दी का मौसम लोगों में तरह-तरह की बीमारियां लेकर आ रहा है। इस दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। आपको बता दें कि दूध के साथ अंजीर का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
  2. सर्दियों में कब्ज और पेट दर्द की समस्या तेजी से बढ़ती है. कई लोग इस मौसम में कब्ज की समस्या से ज्यादा परेशान रहते हैं। अंजीर फाइबर का अच्छा स्रोत है जो पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है। यह कब्ज को दूर कर पेट को साफ करने में मदद करता है।
  3. शरीर की कमजोर हड्डियों के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अंजीर कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और उनसे जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। अंजीर में मौजूद आयरन एनीमिया के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है।

(अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी घरेलू उपचार और सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें। BETUL TALK S इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button