Dark Circles : आंखों के नीचे डार्क सर्कल दूर करने के घरेलू उपाय, ये है बनाने का तरीका

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

How to Remove Dark Circles : आजकल ज्यादातर काम स्क्रीन के सामने बैठकर किया जाता है। ऐसे में डार्क सर्कल्स होना आम बात हो गई है। डार्क सर्कल आपके चेहरे की खूबसूरती को छीन लेते हैं। कई लोग इनसे छुटकारा पाने के लिए कई तरह की महंगी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये सभी केमिकल से भरपूर होती हैं, इसलिए इनका ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदेह हो सकता है। अंडर आई क्रीम इतनी महंगी होती हैं कि इसे बार-बार खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं होती। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं आंखों के काले घेरों को खत्म करने के लिए अंडर आई क्रीम बनाने का तरीका। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

आवश्यक सामग्री
इसे अंडर क्रीम बनाने के लिए आपको शहद, कॉफी पाउडर और विटामिन ई तेल की आवश्यकता होगी। विटामिन ई का तेल आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। तो चलिए बिना देर किए क्रीम बनाना शुरू करते हैं।

अंडर आई क्रीम कैसे बनाएं
इस क्रीम को बनाने के लिए एक कटोरी लें और उसमें 3 चम्मच शहद, 1 चम्मच कॉफी पाउडर और 1 चम्मच विटामिन ई तेल मिलाएं। इसके बाद आप इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। इसे तब तक मिलाएं जब तक इसका टेक्सचर क्रीम जैसा न हो जाए। अंडर आई क्रीम बनकर तैयार है. इसे एक एयर टाइट कंटेनर में डालकर रख दें. आप क्रीम को फ्रिज में भी स्टोर कर सकते हैं।

इस तरह इस्तेमाल करें
अंडर आई क्रीम लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद इस क्रीम को अपनी आंखों के नीचे हल्के से लगाएं। अगर आप बेहतर परिणाम चाहते हैं तो इसे हर रात सोने से पहले लगाएं।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी घरेलू उपचार और सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें। BETUL TALKS इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Source : Internet

https://betultalks.com/touchscreen-mobiles-that-affect-kids-brains/

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button