शादी के बंधन में बंधने वाले हैं ऋतिक? सबा आजाद संग इस दिन लेंगे सात फेरे !

Hrithik Roshan Saba Azad To Get Married, hrithik roshan saba azad pic, hrithik roshan saba azad age, ऋतिक रोशन सबा आज़ाद शादी करने वाले हैं,

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Hrithik Roshan Saba Azad To Get Married: ऋतिक और सबा ने कथित तौर पर पिछले साल की शुरुआत में डेटिंग शुरू की थी। ऋतिक और सबा के रिश्ते की अफवाहें तब शुरू हुईं जब उन्हें एक साल से भी ज्यादा समय पहले डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था।

Image source credit : Internet

इसके बाद वह ऋतिक के परिवार के साथ पार्टी में भी शामिल हुईं। इसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप में होने की अटकलें तेज हो गईं। अक्सर दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। दोनों की शादी की खबरें भी अक्सर सामने आती रहती हैं। अब खबर आ रही है कि जल्द ही ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है.

Image source credit : Internet

सोशल मीडिया पर एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में ऋतिक रोशन और सबा आजाद की शादी का जिक्र किया गया है. इस ट्वीट में बताया गया है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद साल 2023 के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

कहा जा रहा है कि यह जोड़ी नवंबर 2023 में शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इस ट्वीट से ऋतिक रोशन और सबा आजाद के प्रशंसकों में खलबली मच गई है।

Image source credit : Internet

दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन आखिरी बार फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, रोहित सराफ और राधिका आप्टे भी नजर आए थे.

वहीं, अभिनेता दीपिका पादुकोण के साथ एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है. सबा आजाद ने हाल ही में ‘रॉकेट बॉयज सीजन 2’ की शूटिंग पूरी की है।

News source credit : Back to Bollywood

न्यूज़ को शेयर करने के नीचे दिए गए icon क्लिक करें

Related Articles

Back to top button