Christmas Tree Vastu Tips: क्रिसमस ट्री लगाने से दूर होती है घर की नकारात्मकता और वास्तु दोष

Vastu Tips: क्रिसमस का त्योहार नजदीक है। यह बच्चों के खास त्योहारों में से एक है। इसका उत्साह बड़ों से लेकर बच्चों तक में देखा जा सकता है। इस दिन क्रिसमस ट्री का विशेष महत्व होता है। देखा जाए तो इसके बिना यह पर्व कुछ भी नहीं होता। लोग इसे रंग-बिरंगी रोशनी, गुब्बारों और कई अन्य चीजों से सजाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र भी इस पेड़ को बेहद शुभ मानते हैं।

सिर्फ क्रिसमस ही नहीं बल्कि आम दिनों में भी इसे घर में लगाना बेहद शुभ होता है। क्रिसमस ट्री घर में लोगों के बीच प्यार बढ़ाने का काम करता है और तनाव दूर करता है। ऐसी मान्यता है कि नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं इसकी ऊर्जा से पूरे घर में शांति का माहौल बना रहता है। साथ ही सफलता के रास्ते में आ रही बाधाओं को दूर करता है। इसके अलावा धन लाभ के योग हैं। अगर आप भी अपने घर में क्रिसमस ट्री लगाने की तैयारी कर रहे हैं तो इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

- त्रिकोणीय क्रिसमस को घर की उत्तर पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है।
- 3 सिक्कों को लाल रंग के रिबन से बांधकर लटकाने से धन की प्राप्ति होती है।
- त्रिकोणीय क्रिसमस ट्री को अग्नि का प्रतीक माना जाता है, जिसे लगाने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।
- इस पेड़ को घर की दक्षिण दिशा में लगाना बेहद अशुभ माना जाता है।
- क्रिसमस ट्री पर घंटी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर का मकसद केवल जानकारी साझा करना है। यह मान्यताओं पर आधारित है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।
Source: Internet