Betul News : अनियंत्रित होकर घर में घुसा डंपर; गर्भवती महिला समेत 4 घायल

Betul News : बैतूल जिला मुख्यालय के सटे ग्राम धनोरा में बीती रात एक तेज रफ्तार डंपर दीवार तोड़ते हुए एक घर में घुस गया। इससे घर में सो रही गर्भवती महिला सहित एक युवक पर दीवार गिर गई। दुर्घटना में ड्राइवर-कंडक्टर सहित 4 लोग घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है की डंफर के ड्राइवर और कंडक्टर ने शराब पी रखी थी। नशे की हालत में यह डंपर तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। गनीमत रही कि घर में सो रहे गर्भवती महिला और युवक को गंभीर चोट नहीं आई। बताया गया कि घटना के बाद ड्राइवर डंपर में ही फंस गया था। जिसे बमुश्किल बाहर निकाला गया। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने डंपर जब्त कर मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
इस दुर्घटना में मकान में सो रही गर्भवती युवती दिव्या और युवक आदित्य मासतकर गंभीर रूप से घायल हो गए। डंपर का ड्राइवर दीपक बोरवान निवासी नाहिया डंपर में ही फंस गया था। जिसे बमुश्किल निकाला गया और डंपर का कंडक्टर साहब भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही 100 डायल पुलिस और खेड़ी चोकी प्रभारी आदित्य करदाते घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजने के लिए 108 एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को बैतूल जिला चिकित्सालय भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डंपर के ड्राइवर और कंडक्टर दोनों ने जमकर शराब पी रखी थी। जिसके चलते या घटना घटी। अच्छी बात तो यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जनहानि नहीं हुई। तघर के पूरे सदस्य घर में ही सो रहे थे। यह कहा जा सकता है कि एक बड़ी दुर्घटना टल गई।